1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. XPoSat ने मैग्नीशियम, सिलिकॉन, सल्फर, आर्गन, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्वों के उत्सर्जन लाइनों को किया कैप्चर

XPoSat ने मैग्नीशियम, सिलिकॉन, सल्फर, आर्गन, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्वों के उत्सर्जन लाइनों को किया कैप्चर

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने नए साल के अवसर पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Center in Sriharikota) से एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। अब इसरो ने इस मिशन पर नया अपडेट दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने नए साल के अवसर पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Center in Sriharikota) से एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। अब इसरो ने इस मिशन पर नया अपडेट दिया है। इसरो (ISRO)  ने गुरुवार को बताया कि एक्सपोसेट पर XSPECT पेलोड ने कैसिओपिया ए (Cas A) सुपरनोवा रेम्नन्ट (Supernova Remnant) से अपना पहला प्रकाश प्राप्त किया है।

पढ़ें :- 2 करोड़ की ठगी से शुरू हुआ खेल, 100 करोड़ का गोल्ड स्मगलिंग रैकेट! कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव केस में बड़े खुलासे

इसरो ने आगे कहा कि अपने प्रदर्शन सत्यापन चरण के दौरान, XSPECT को कैसिओपिया ए की ओर निर्देशित किया गया था, जो उपकरण मूल्यांकन के लिए उपयोग किया जाने वाला एक मानक खगोलीय स्रोत है। इसरो ने बताया कि इसका अवलोकन 5 जनवरी, 2024 को शुरू हुआ, जिसमें मैग्नीशियम, सिलिकॉन, सल्फर, आर्गन, कैल्शियम और आयरन जैसे तत्वों के अनुरूप सुपरनोवा रेम्नन्ट की उत्सर्जन लाइनों को कैप्चर किया गया।

पढ़ें :- फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ़ इंडिया ने पीएम मोदी को लिख पत्र, कहा- संघर्ष क्षेत्रों में फंसे 23 हजार भारतीय नाविकों की जिंदगी खतरे में

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...