1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, इन मंत्रियों की छुट्टी तय, यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद पर बीजेपी खेलेगी ब्राह्मण चेहरे पर दांव

योगी मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, इन मंत्रियों की छुट्टी तय, यूपी प्रदेश अध्यक्ष पद पर बीजेपी खेलेगी ब्राह्मण चेहरे पर दांव

यूपी में योगी मंत्रिमंडल विस्तार (Yogi Cabinet Expansion) जल्द हो सकता है। नए मंत्रिमंडल में तीन से चार नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। वहीं, खराब प्रदर्शन और भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर दो से तीन मंत्रियों की छुट्टी तय है। इसके अलावा कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे और 75 पार नेताओं को आराम दिया जाएगा।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी में योगी मंत्रिमंडल विस्तार (Yogi Cabinet Expansion) जल्द हो सकता है। नए मंत्रिमंडल में तीन से चार नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। वहीं, खराब प्रदर्शन और भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर दो से तीन मंत्रियों की छुट्टी तय है। इसके अलावा कई मंत्रियों के विभाग भी बदले जाएंगे और 75 पार नेताओं को आराम दिया जाएगा। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यस्तर से फीडबैक लेने के बाद अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। मंत्रिमंडल में पश्चिमी यूपी की हिस्सेदारी बढ़ेगी।

पढ़ें :- BJP राज में भ्रष्टाचार का स्वर्ण ठोसीकरण जिस तरह से हो रहा ​है, उसकी पोल भी एक दिन ‘राम मंदिर में चोरी’ की तरह खुलेगी: अखिलेश यादव

मंत्रिमंडल में नये चेहरों को मौका देने का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए संदेश देना भी है कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। अभी हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने प्रतिष्ठित मिल्कीपुर सीट सहित 10 में से आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी।

भाजपा अगले प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण चेहरे पर खेल सकती दांव

भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष ब्राह्मण समाज से हो सकता है जिसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा से पहले हो सकती है। बता दें कि पहले भी इस तरह के अनुमान लगाए जा रहे थे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के नये अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। अब सबकी नजरे भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हैं। वहीं, यूपी प्रदेश अध्यक्ष का नाम भी चौंका सकता है।

जल्द जारी होगी जिलाध्यक्षों की सूची

पढ़ें :- Neeraj Chopra :  नीरज चोपड़ा 2026 एशियन गेम्स से बाहर, चोट ने दिया बड़ा झटका

भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी इस पर स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव और महाकुंभ के आयोजन की वजह से प्रक्रिया कुछ धीमी हुई। जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने में अब कहीं कोई पेंच नहीं है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सूची जारी होने में जो भी बिंदु सामने आए थे, सभी का निस्तारण हो गया है। भाजपा का संगठन सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है। समाज के सभी वर्गों में हमारा प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि हमारा ही एक ऐसा संगठन है, जिसमें महिलाओं और अनुसूचित जाति समेत सभी वर्गों के लिए काम करने के समान अवसर दिए गए हैं और आगे भी इसका ख्याल रखा जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...