1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोमती नगर की घटना पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, DCP, ADCP और ACP हटाये गए, थाना प्रभारी समेत पूरी चौकी सस्पेंड

गोमती नगर की घटना पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, DCP, ADCP और ACP हटाये गए, थाना प्रभारी समेत पूरी चौकी सस्पेंड

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को बारिश के बाद हुई घटना में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में डीसीपी (DCP), एडीसीपी (ADCP) और एसीपी (ACP) को हटा दिया गया है। साथ ही गोमती नगर थाने के प्रभारी के अलावा चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र (Gomti Nagar Police Station Area)  में बुधवार को बारिश के बाद हुई घटना में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में डीसीपी (DCP), एडीसीपी (ADCP) और एसीपी (ACP) को हटा दिया गया है। साथ ही गोमती नगर थाने (Gomti Nagar Police Station) के प्रभारी के अलावा चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

पढ़ें :- 'अगर BJP सत्ता में आयी तो लोगों को मच्छली-अंडा-मीट नहीं खाने देगी...' पुरुलिया में बोलीं सीएम ममता बनर्जी

जानें क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 31 जुलाई को ताज होटल के निकट गोमती नगर थाना क्षेत्र (Gomti Nagar Police Station Area) में बने अंडरपास के पास बारिश से जल भराव होने के दौरान आने-जाने वाले राहगीरों व वाहनों के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा हुड़दंगई की गई थी। साथ ही आपत्तिजनक हरकतों का संज्ञान लेते हुए थाना गोमती नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार अलग-अलग टीम बनाकर उन्हें लगाया गया है।

मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की कोशिश में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्राप्त साक्ष्य तथा सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में वृद्धि भी की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 3(5), 272, 285 और 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने/ लज्जाभंग सम्बन्धी) बीएनएस 2023 के तहत केस दर्ज किया गया है। बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश की जा रही है। बता दें कि इससे पहले आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस में महिला के साथ छेड़खानी का केस दर्ज नहीं किया गया था।

पढ़ें :- सरकार बनने पर 1090 को करेंगे मजबूत, माताओं-बहनों को देंगे 40 हजार...दादरी में अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए किए बड़े एलान

इन्हें हटाया गया

1- DCP प्रबल प्रताप सिंह

2- ADCP अमित कुमावत

3- ACP अंशु जैन

ये हुए सस्पेंड

पढ़ें :- Noida News : 21 वर्षीय युवती ने 28वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, पिता घटनास्थल पर मौजूद, जांच में जुटी पुलिस

1- इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय

2- चौकी इंचार्ज दरोगा ऋषि विवेक

3- दरोगा कपिल कुमार

4- सिपाही धर्मवीर

5- सिपाही वीरेंद्र कुमार

पढ़ें :- केरल में पीएम मोदी बोले- अब LDF-UDF नहीं, BJP बनेगी ‘A-टीम’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...