1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. 11 बजे रात तक करा सकतें ​हैं पंजीकरण, एसएससी एमटीएस भर्ती के आवेदन का अंतिम दिन आज

11 बजे रात तक करा सकतें ​हैं पंजीकरण, एसएससी एमटीएस भर्ती के आवेदन का अंतिम दिन आज

यदि आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते है तो यह मौका आपके लिये अच्छा है। सरकार ने एसएससी एमटीएस के पद निकाले है जिसकी आज लास्ट डेट है। बतादें कि एसएससी एमटीएस भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि आज है। अभ्यर्भी रात 11 बजे तक पंजीकरण करा सकतें हैं। एसएससी की वेबसाइट आज रात 11 बजे बजे तक खुली रहेंगी।

By Sudha 
Updated Date

नई दिल्ली। यदि आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते है तो यह मौका आपके लिये अच्छा है। सरकार ने एसएससी एमटीएस के पद निकाले है जिसकी आज लास्ट डेट है। बतादें कि एसएससी एमटीएस भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि आज है। अभ्यर्भी रात 11 बजे तक पंजीकरण करा सकतें हैं। एसएससी की वेबसाइट आज रात 11 बजे बजे तक खुली रहेंगी।आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है अगर आपने अभी तक एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है आज ही करें अवेदन। क्योंकि आज 24 जुलाई है इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार (CBIC और CBN) पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पढ़ें :- 'नारायण मूर्ति' की कंपनी 'इंफोसिस' ने दो अमेरिकी कंपनियों का किया अधिग्रहण

शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन परीक्षा (10वीं) या समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार के पास यह योग्यता कट-ऑफ तिथि यानी 01-08-2025 तक या उससे पहले होनी चाहिए।

आयुसीमा
एमटीएस के लिए 18-25 वर्ष (अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 02.08.2000 से पहले और 01.08.2007 के बाद न हुआ हो)। सीबीआईसी और सीबीएन, राजस्व विभाग में हवलदार और विभिन्न विभागों में एमटीएस के कुछ पदों के लिए 18-27 वर्ष (अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 02.08.1998 से पहले और 01.08.2007 के बाद न हुआ हो)।आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को निर्धारित मानदंडों के अनुसार ऊपरी आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ESM) से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान 25-07-2025 (23:00 बजे) तक किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण, शारीरिक दक्षता परीक्षा /शारीरिक मानक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम में चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश: लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी । गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...