1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. वेजिटेबल चीज़ चीला बनाने की रेस्पी जानकर रह जाएंगे हैरान

वेजिटेबल चीज़ चीला बनाने की रेस्पी जानकर रह जाएंगे हैरान

सुबह के नाश्ते में अगर वेजिटबेल चीज़ चीला परोस दिया जाए तो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

वेजिटेबल चीज़ चीला रेसिपी (Vegetable Cheese Cheela Recipe): सुबह के नाश्ते में अगर वेजिटबेल चीज़ चीला परोस दिया जाए तो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। लेकिन अगर आप एक ही तरह का चीला खा-खा कर उब गए हैं। तो आज हम आप को बताएंगे अपने चीलों को किस तरह से और टेस्टी बनाने की तरीके के बारे में।

पढ़ें :- Ghee Benefits on Empty Stomach : रोज सुबह खाली पेट खाएं एक चम्मच घी, कई परेशानियां होगी छूमंतर

ऐसे में वेजिटेबल चीज़ चीला इन दोनों ही पैमानों पर खरा उतरता नजर आता है। रूटीन नाश्ते में अगर बदलाव कर कुछ नया फूड ट्राई करना हो तो भी वेजिटेबल चीज़ चीला एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है।

वेजिटेबल चीज़ चीला बनाने के लिए सामग्री
बेसन – 1 कटोरी
प्याज कटा – 1/2 कप
टमाटर कटा – 1/2 कप
शिमला मिर्च कटी – 1/2 कप
गाजर कद्दूकस – 1/2 कप (वैकल्पिक)
मटर – 1/2 कप (वैकल्पिक)
चीज़ – 1 क्यूब
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
काली मिर्च – 1/2 टी स्पून
अजवाइन – 1/4 टी स्पून
तेल – जरुरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

सबसे पहले बेसन को घोल लें फिर उसमें कटी हुई सब्जियां डालेष सारी चीजों को अच्चे से मिक्स कर लें। एक तवा लें फिर चीला को उसपर अच्छे से फैलाएं। फिर उसको सुनहरा होने तक भूने। उसके बाद अपर चीज डालें। आप का वेजिटेबल चीज़ चीला बनकर तैयार।

पढ़ें :- Gobhi Manchurian Recipe: ऐसे घर पर बनाये गोभी मंचूरियन, बहार के खाने को कहेंगे टाटा बाय
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...