1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of applying curd on face: डार्क सर्कल, मुहांसे, झुर्रियां और फाइन लाइंस से मिलेगा छुटकारा बस जान लें चेहरे पर दही लगाने का सही तरीका

Benefits of applying curd on face: डार्क सर्कल, मुहांसे, झुर्रियां और फाइन लाइंस से मिलेगा छुटकारा बस जान लें चेहरे पर दही लगाने का सही तरीका

दही सेहत के लिए ही नहीं स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से लेकर चेहरे पर लगाने तक से स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। दही को नियमित चेहरे पर लगाने से रंगत में सुधार होता है। साथ ही पिंग्मेंटेशन भी कम करता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of applying curd on face: दही सेहत के लिए ही नहीं स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से लेकर चेहरे पर लगाने तक से स्किन की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है। दही को नियमित चेहरे पर लगाने से रंगत में सुधार होता है। साथ ही पिंग्मेंटेशन भी कम करता है।

पढ़ें :- Judicial Graft Chapter : एनसीईआरटी ने 'ज्यूडिशियल करप्शन' चैप्टर वाली सभी किताबें लीं वापस, विवाद पर मांगी सार्वजनिक माफी

अगर आंखों के आस पास काले घेरों से परेशान हैं तो दही लगाने से डार्क सर्कल कम होते है। साथ ही दही में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज होने से बचाता है। जिससे झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती है। इतना ही नहीं अगर चेहरे पर मुहांसों से परेशान है तो दही लगाने से आराम आराम मिल सकता है।

benefits of applying curd on face

दहीं में मौजूद नेचुरल एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण स्किन को बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है। साथ ही मुहांसों को कम करता है। दही में लैक्टिक एसिड डेड स्किन को हटाता है और तुंरत चेहरे पर ग्लो लाता है।

बस चेहरे पर दही को सही तरीके से लगाना है। इसके लिए एक चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी औऱ बेसन मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर दस मिनट तक छोड़ दें फिर चेहरा धो लें।

पढ़ें :- संसद में आज भी जोरदार हंगामें के आसार, LPG और वेस्ट एशिया संकट का मुद्दा उठाएगा विपक्ष

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...