1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. सीएम केजरीवाल और भगवंत मान की रैली देखने के चक्कर में छत से लटका युवक, साथियों ने इस तरह किया रेस्क्यू

सीएम केजरीवाल और भगवंत मान की रैली देखने के चक्कर में छत से लटका युवक, साथियों ने इस तरह किया रेस्क्यू

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) दो दिवसीय दौरे पर शनिवार गुजरात पहुंचे हैं। ​बताया जा रहा है कि चुनावी तैयारियों के साथ ही केजरीवाल आगे की रणनीति बनाएंगे। इस दौरान अहमदाबाद में उनकी रैली भी हुई। इस रैली में एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अहमदाबाद। दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) और पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) दो दिवसीय दौरे पर शनिवार गुजरात पहुंचे हैं। ​बताया जा रहा है कि चुनावी तैयारियों के साथ ही केजरीवाल आगे की रणनीति बनाएंगे। इस दौरान अहमदाबाद में उनकी रैली भी हुई। इस रैली में एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

पढ़ें :- कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी पीएम मोदी ने हमेशा की तरह साधी शर्मनाक चुप्पी : राहुल गांधी

दरअसल, रैली देखने के चक्कर में शख्स छत से लटक गया। इस पर उसके साथियों ने किसी तरह से उसको बचाया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि, अहमदाबाद पहुंचने के बाद केजरीवाल और भगवंत मान साबरमती आश्रम पहुंचे और यहां पर कुछ समय बिताया।

इसक बाद एक रैली में हिस्सा लिया। न्यूज जेंसी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि केजरीवाल की रैली के दौरान एक शख्स छत से रैली को देख रहा था तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से लटक गया। इस दौरान साथ में मौजूद उसके साथियों ने उसे रेस्क्यू किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...