आग़ाज़ फाउंडेशन ने 25 गरीब बच्चियों को वितरित की स्कूल ड्रेस, खिले चेहरे
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आग़ाज़ फाउंडेशन की ओर से शनिवार को ग्राम सभा पिपरा स्थित मदरसा नुरुल उलूम में ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मदरसे में पढ़ने वाली 25 गरीब बच्चियों को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। नई ड्रेस पाकर बच्चियों के चेहरे खिल उठे। लोगों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ जवान अताउल्लाह खान रहे। इस अवसर पर आग़ाज़ फाउंडेशन के प्रबंधक वसीम खान ने कहा कि फाउंडेशन निरंतर गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य कर रहा है। सर्दियों में जरूरतमंदों को कंबल तथा छोटे बच्चों को मोजे, टोपी सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जाती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना और बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करना फाउंडेशन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के जनरल सेक्रेटरी जावेद कुरैशी सहित शम्स तबरेज, हाफिज लुकमान, मिनहाज साहब, मोहम्मद अफजल, हमीदुल्लाह अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने बच्चियों को ड्रेस वितरित करने की पहल को सराहनीय बताते हुए फाउंडेशन के प्रयासों की प्रशंसा की।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 