1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. भारत ने मालदीव के उच्चायुक्त को किया तलब , PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर जताई नाराजगी

भारत ने मालदीव के उच्चायुक्त को किया तलब , PM मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी पर जताई नाराजगी

भारत के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारत में मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब को तलब किया। मालदीव के उच्चायुक्त दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

India-Maldives diplomatic row:  भारत के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारत में मालदीव के उच्चायुक्त इब्राहिम शाहीब को तलब किया। मालदीव के उच्चायुक्त दिल्ली के साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्रालय पहुंचे।  भारत ने पीएम मोदी के खिलाफ बयानों पर मंत्रियों की टिप्पणियों को लेकर सख्त नाराजगी जताई है।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

इससे पहले मालदीव की सरकार ने रविवार को तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया था। मालदीव के नेताओं द्वारा भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गईं अपमानजनक टिप्पणियों के बाद भारत में X पर ‘बॉयकॉट मालदीव ट्रेंड होने लगा। मालदीव के इन मंत्रियों ने लक्षद्वीप यात्रा को लेकर पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। भारतीय उच्चायोग ने इन टिप्पणियों को लेकर मालदीव सरकार के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी।

मालदीव सरकार ने रविवार को अपने तीन मंत्रियों मालशा शरीफ, मरियम शिउना और अब्दुल्ला महजूम माजिद को निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं सरकार ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया है। मालदीव सरकार ने मंत्रियों के बयान को निजी बताया।

मालदीव के पूर्व मंत्री अहमद महलूफ ने देश के नेताओं के विवादित बयानों को लेकर कहा , “मैं दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने पर चिंतित हूं।” उन्होंने कहा, “भारतीयों द्वारा मालदीव का बॉयकॉट करने का हमारी अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ेगा। हमारे लिए इस अभियान से उबरना मुश्किल हो जाएगा।”

 

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...