भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी में सेंध लगाना शुरू कर दिया है। कानपुर के एक सपा विधायक ने भाजपा के मेयर और विधानसभा अध्यक्ष के साथ एक ही मंच पर खड़े हो कर भाषण दिया है। सपा विधायक ने भाजपा का निशान लगे पोडियम से भाषण दिया है। उनका यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी में सेंध लगाना शुरू कर दिया है। कानपुर के एक सपा विधायक ने भाजपा के मेयर और विधानसभा अध्यक्ष के साथ एक ही मंच पर खड़े हो कर भाषण दिया है। सपा विधायक ने भाजपा का निशान लगे पोडियम से भाषण दिया है। उनका यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कानपुर के कैंट विधानसभा से विधायक मोहम्मद हसन रूमी के भाजपा के चुनाव निशान कमल के सामने दिए भाषण ने राजनीतिक खलबली मचा दी है।
कानपुर के महराजपुर विधान सभा से भाजपा विधायक और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने लाल बंगला स्थित केडिए चौराहे पर एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में जेके फस्ट चौराहे से लाल बंगला पुलिस चौकी तक सड़क का निर्माण होना है, जिसका शिलान्यास और भूमि पूजन शनिवार को आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कानपुर की मेयर प्रमिला पाण्डेय भी मौजूद थी। कार्यक्रम में कानपुर के कैंट विधानसभा के समाजवादी पार्टी के विधायक हसन रूमी को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक भाजपा के लगे पोडियम से ही भाषण देना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद जनता में किसी ने सपा विधायक रूमी का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में सनसनी फैल गई और कयास लगाने लगे की सपा विधायक किया भाजपा में जाने वाले है।
समाजवादी पार्टी के कैंट विधायक मोहम्मद हसन रूमी के भाजपा के चुनाव निशान कमल के सामने दिए भाषण ने राजनीतिक सनसनी फैला दी है। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।#spmla #upnews #hasanrumi pic.twitter.com/6G35aMLdHi
— Piyush Pandey (@piyush_bebak_) September 27, 2025
वहीं सपा विधायक हसन रूमी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि, जिस मार्ग का निर्माण होने जा रहा है। उसका एक हिस्सा कैंट विधानसभा में आता है। उन्होने सफाई देते हुए अपने बयान में कहा कि यह कार्यक्रम भाजपा का नहीं था। सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया जा रहा है और यह सरकारी कार्यक्रम था। कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकताओं ने हाईजैक कर लिया था। भाजपा का चुनाव निशान लगाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिकायत की है। उन्होने कहा कि वह सपा के कार्यकर्ता है और पार्टी छोड़ कर वह कहीं नही जा रहे है। वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फजल महूमूद से जब वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होन अपना पल्ला झाड़ लिया। फजल महूमूद ने कहा कि उन्हे वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है।