1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Gariaband 14 Naxalites killed: छत्तीसगढ़ में ‘लाल आतंक’ पर ताबड़तोड़ प्रहार; एक दिन में 14 से ज्यादा नक्सलियों का खात्मा

Gariaband 14 Naxalites killed: छत्तीसगढ़ में ‘लाल आतंक’ पर ताबड़तोड़ प्रहार; एक दिन में 14 से ज्यादा नक्सलियों का खात्मा

14 Naxalites killed: छत्तीसगढ़ में 'लाल आतंक' यानी नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। राज्य में बस्तर जिले के बाद गरियाबंद में 24 घंटे में 14 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। रविवार से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जिसमें मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Gariaband 14 Naxalites killed: छत्तीसगढ़ में ‘लाल आतंक’ यानी नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। राज्य में बस्तर जिले के बाद गरियाबंद में 24 घंटे में 14 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। रविवार से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जिसमें मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

पढ़ें :- यूपी में गजब सियासी संयोग : दोपहर में पूर्व MLA ने थामा सपा का दामन, शाम होते ही भाजपा ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह मुठभेड़ हुई, जिसमें 12 और नक्सलियों मारे गए। इससे पहले सोमवार को मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गई थीं। इस दौरान सीआरपीएफ कोबरा बटालियन का एक जवान भी घायल हो गया था। इस अभियान में छत्तीसगढ़ से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), सीआरपीएफ और ओडिशा से विशेष अभियान दल (एसओजी) का एक संयुक्त दल शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमा से लगभग पांच किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट रिजर्व वन में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर 19 जनवरी की रात को अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि सोमवार को अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और एक ‘सेल्फ लोडिंग’ राइफल मिली थी। साथ ही बारूदी सुरंग का पता चला था। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने कहना कि क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार मुठभेड़ जारी है। उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ में कई शीर्ष नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है।

पढ़ें :- IND vs NZ 3rd T20I : आज सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...