HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Rashifal: मेष के साथ इन 2 राशियों पर रहेगा ध्रुव योग का असर, जानें धनु और कुंभ का दिन कैसा रहेगा

Rashifal: मेष के साथ इन 2 राशियों पर रहेगा ध्रुव योग का असर, जानें धनु और कुंभ का दिन कैसा रहेगा

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आज मेष राशि के जातक जल्दबाजी न करें। किसी काम में नुकसान हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। किसी काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं। सावधानी रखनी होगी। करियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। तनाव शाम तक कम हो सकता है।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

वृषभ राशिफल

आज अपने व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। किसी काम से बाहर जा सकते हैं। दंपत्तियों के बीच कहासुनी होने की संभावना है। बच्चों की जरुरतों को पूरा करेंगे। घर में आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार होगी। किसी से वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। महिलाएं आज गहने खरीद सकती हैं। किसी मामले में अपनी राय व्यक्त न करें।

मिथुन राशिफल

जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। आज किसी काम में नुकसान हो सकता है। संपत्ति विवाद के कारण मन अशांत रहेगा। सरकारी काम पूरे करने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। विभिन्न स्रोतों से आय होने की संभावना है। किसी को गलत सलाह न दें। खेलकूद के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। तेज गर्मी से बचकर रहें।

कर्क राशिफल

नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अपनी गोपनीय बातों की चर्चा किसी से न करें। आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। मित्रों के साथ इंजाय करेंगे। आध्यात्मिकता की गहराई को अनुभव करेंगे। आज का दिन दंपत्तियों के लिए अच्छा रहने वाला है। बिना वजह यात्रा न करें। कोई करीबी आपको नई जानकारी दे सकता है।

सिंह राशिफल

जबरदस्ती कोई कार्य करने का प्रयास न करें। छात्रों को आज परीक्षा में सफलता की सूचना मिलेगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। अपनी खोई हुई संपत्ति वापस प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि के जातकों की करियर संबंधी राह आसान होगी। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। अविवाहितों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी।

पढ़ें :- आज का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धनु राशि के लोग चोट व दुर्घटना से बचें

कन्या राशिफल

कोई गलत सलाह दे सकता है। आज आपको शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आज अचानक विवाद हो सकता है। कारोबार में लाभ होगा। खर्च करते समय जल्दबाजी न करें। यात्रा के दौरान कुछ दिक्कत होगी। परिवार के लोगों के साथ वक्त बीत सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। अपनी कमजाेरी अनजान लोगों के सामने उजागर न करें।

तुला राशिफल

आज का दिन तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। शत्रुओं से संभलकर रहना होगा। अपनी सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक लोगों से सामंजस्य रहेगा। किसी काम से बाहर जा सकते हैं। आज सावधानी से खर्च करें। बच्चों के साथ प्रेम रहेगा। माता-पिता का ख्याल रखें। जोखिम न लें।

वृश्चिक राशिफल

आज शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे। अपने किसी मित्र के साथ जरुरी काम से बाहर जा सकते हैं। कड़े निर्णय ले पाएंगे। नौकरी और कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। प्रमोशन की सूचना के लिए इंतजार करना पड़ेगा। राजनीतिक लोगों को लाभ हो सकता है। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

धनु राशिफल

आज इस राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ होगा। करियर संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है। पैतृक कार्यों से लाभ अर्जित कर पाएंगे। कोई मित्र आपको उलझा सकता है। आरोपों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अपनी सरलता से सभी शत्रुओं को दूर कर पाएंगे। आपको धन लाभ होगा।

मकर राशिफल

विरोधियों पर हावी रहेंगे। आज किसी को सलाह न दें। यात्रा को टालने का प्रयास करें। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा। बदले हुए व्यवहार से सभी चकित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। बैंक, बीमा संबंधी काम पूरे कर पाएंगे।

पढ़ें :- 7 जुलाई 2023 का राशिफल: शुक्र की इन जातकों पर होगी प्रभु की कृपा, जाने अपनी राशि का हाल

कुंभ राशिफल

आपको पूर्व की मेहनत से आज लाभ होने की संभावना है। नए काम सीख सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। पुराने विवाद दूर होंगे। शारीरिक कष्ट का सामना कर सकते हैं। आज कुछ नए काम शुरू करेंगे। तनाव की स्थिति दूर होगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें।

मीन राशिफल

यात्रा करते वक्त संभलकर रहें। करियर को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी। गलत बात के खिलाफ आवाज बुलंद कर सकते हैं। राजनीतिक लोगों को सावधान रहना होगा। षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। सरकारी कार्यों में विलंब होने की संभावना है। गोपनीय बात किसी से न कहें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...