1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. कपिल शर्मा के कैफे में मिलती हैं 20 अनूठी डिश, 786.19 रुपये में है सबसे सस्ता नाश्ता

कपिल शर्मा के कैफे में मिलती हैं 20 अनूठी डिश, 786.19 रुपये में है सबसे सस्ता नाश्ता

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ कनाडा में अपना एक रेस्तरां खोला, जिसकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma)  ने लस्सी-छाछ, पराठों जैसी भारतीय डिश को रेस्तरां में जगह दी है, तो मेन्यू आपको हैरान कर देगा? जिनका दाम आम लोगों के लिहाज से इतना ज्यादा है कि जेब ढीली होने में समय नहीं लगेगा।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) के साथ कनाडा में अपना एक रेस्तरां खोला, जिसकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि कपिल शर्मा (Kapil Sharma)  ने लस्सी-छाछ, पराठों जैसी भारतीय डिश को रेस्तरां में जगह दी है, तो मेन्यू आपको हैरान कर देगा? जिनका दाम आम लोगों के लिहाज से इतना ज्यादा है कि जेब ढीली होने में समय नहीं लगेगा। कॉमेडियन की पत्नी गिन्नी चतरथ ने भी कैफे को लेकर कुछ पोस्ट किए हैं, जिसके बाद करीबी और फैंस उन्हें नए वेंचर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kap’s Cafe (@thekapscafe_)

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

कपिल शर्मा (Kapil Sharma)  के कैफे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक इंफ्लुएंसर ने उनके रेस्तरां का वीडियो भी पोस्ट किया है। कैफे को पेस्टल ग्रीन और गोल्डन कलर से रंगा गया है। फर्नीचर पर गुलाबी और गोल्डन कलर है।

कैफे को पेंडेंट लाइट और फूलों से सजाया गया है। कपिल की पत्नी कैफे में पहुंच रहे कस्टमर के वीडियोज और फोटोज पोस्ट कर रही हैं। तस्वीरों में टेबल में सजा रखे पकवानों की झलक मिल रही है। कपिल और उनकी पत्नी ने कैफे में मिलने वाली डिश का मेन्यू भी दिखाया है।


ब्रेकफास्ट मेन्यू में कपिल ने वॉफल्स, फोकेशिया सेंडविच, फ्रेंच टोस्ट, पैनकेक, योगर्ट बोल (ग्रनोला बोल) और एवोकाडो टोस्ट को जगह दी है। नाश्ते में अगर कुछ सबसे सस्ता है, तो वह योगर्ट बोल है, जिसकी कीमत अगर भारतीय रुपयों में आंके तो यह 786.19 रुपये की पड़ेगी। यहां पैनकेक की कीमत ही 817.67 रुपये (13 डॉलर) है।

अगर अन्य डिश के दाम की बात करें, तो वॉफल्स आपको यहां 817.67 रुपये का मिलेगा। फोकेशिया सैंडविच का दाम 849.09 रुपये है। एवोकाडो टोस्ट यहां सबसे महंगा है, जिसकी कीमत 880.53 रुपये है।

नाश्ते के बाद अगर आप कोई डिश ट्राइ करना चाहते हैं, तो आपको कई दिलचस्प ऑप्शन मिलेंगे। अगर आप टोफू पनीर बोल पसंद करते हैं, तो आपको इसके लिए 1006.33 रुपये चुकाने होंगे। लेन्टिल्स सुपरफूड बोल का दाम भी 1006.33 रुपये है। किनोआ बोल आपको थोड़ा महंगा पड़ेगा, जो 1069.22 रुपये का है।  ग्रीक बोल, बुरीटो ब्लिस बोल और मैक्सिकन बोल की कीमत बराबर है जो लगभग 1069.22 रुपये है।

कपिल के रेस्तरां में ट्रॉपिकल ब्लश स्मूदी, बेरीलीशियम स्मूदी की कीमत 1037.77 रुपये है। मेन्यू देखकर लगता है कि इसे विदेशी कस्टमर को देखते हुए तैयार किया गया है। किसी भी डिश का दाम 750 रुपये से कम नहीं है। आम भारतीयों के लिहाज से देखें, तो कपिल के रेस्तरां में मिलने वाले पकवान काफी महंगे हैं।

कपिल शर्मा (Kapil Sharma)  कॉमेडियन ही नहीं, एक बिजनेसमैन भी हैं। वे फिलहाल ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन होस्ट कर रहे हैं। इसमें नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अर्चना पूरन सिंह नजर आ रही हैं। शो 21 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है।

कई फेमस इंडियन सेलिब्रिटी और शेफ ने कनाडा के रेस्टोरेंट व्यू में अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित की है। कनाडा में शानदार भारतीय भोजन के शुरुआती में से एक विक्रम विज वैंकूवर में अपने प्रमुख रेस्टोरेंट विज का संचालन जारी रखते हैं। ओंटारियो में, सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर टोरंटो, ब्रैम्पटन और मिल्टन में एक्टिव स्थानों के साथ अपने बढ़िया भोजन ब्रांड खज़ाना के कई आउटलेट बनाए हैं। टोरंटो स्थित रेस्टोरेंट मालिक हेमंत भगवानी के पास गोवा इंडियन फ़ार्म किचन, बार गोवा और ओरो सहित बढ़ती लिस्ट है।

पढ़ें :- singhara benefits : सिंघाड़े के आटे में छिपी है ताकत, थकान से मिलती है राहत और पूरी तरह ग्लूटेन-मुक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...