HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 22 मई 2023 का राशिफल: धनु राशि के जातकों को मिलेगी कामयाबी, जाने अपनी राशि का हाल

22 मई 2023 का राशिफल: धनु राशि के जातकों को मिलेगी कामयाबी, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशिफल

आज ज्यादा धन खर्च होने की संभावना है आर्थिक व्यवहार करते समय काफी सतर्कता बरतें। सामान्य बातचीत वाद-विवाद में बदल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आपकी वाणी से मित्रों या पारिवारिक सदस्यों का मन दुःखी न हो, इसका ध्यान रखें। खान-पान का ध्यान रखें। आज किसी की सलाह से हानि होगी।

पढ़ें :- 16 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोगों को सक्रियता और सामर्थ्य में वृद्धि बनी रहेगी

वृषभ राशिफल

आज का दिन शुभ रहेगा। साहस में वृद्धि होगी और उत्तरदायित्वों का अच्छी तरह निर्वाह कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। मौज-शौक की वस्तुएं और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कान्फिडेंस में वृद्धि होगी।

मिथुन राशिफल 

सेहत खराब होने से बेचैनी रहेगी। वाणी और व्यवहार में खूब सावधानी बरतना चाहिए। पैरों में दर्द होने की भी संभावना है। पारिवारिक सदस्यों या सगे-संबंधियों के साथ विवाद हो सकता है। किसी उलझन के कारण गलतफहमी खड़ी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। आमदनी से ज्यादा खर्च होगा। ईश्वर भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी।

कर्क राशिफल

किसी बड़ी चिंता से मुक्त हो सकते हैं। महिला मित्रों से विशेष लाभ होगा। नियमित आमदनी में वृद्धि होगी आर्थिक लाभ होगा। शादी के इच्छुक व्यक्तियों का लग्न योग आएगा। दांपत्य जीवन में आनंद व्याप्त रहेगा। शांति का अनुभव होगा। यात्रा से आपके आनंद में बढ़ोतरी होगी। संतान से लाभ होगा।

सिंह राशिफल

कामों में कामयाबी मिलेगी। ऑफिस या घर में उत्तरदायित्व का बोझ बढ़ेगा। जीवन को अधिक गंभीरता से लेंगे। नए संबंध स्थापित करने या काम के संबंध में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होगा। शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है।

पढ़ें :- 15 मई 2024 का राशिफलः इन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें

कन्या राशिफल

शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा। संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद होगा। राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा। भाई-बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना है।

तुला राशिफल

सेहत का ध्यान रखें। कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण वाद होंगे। क्रोध पर संयम रखें। शत्रु अधिक सक्रिय होंगे। धन लाभ होगा। समय से भोजन करना चाहिए। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। कार्यस्थल पर लाभ होगा।

वृश्चिक राशिफल 

व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ होगा। इसके साथ मित्रों, सगे संबंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति के संकेत हैं। सामाजिक समारोह, पर्यटन आदि के लिए जा सकते हैं। आप प्रफुल्लित रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। कुंवारों के लिए वैवाहिक योग है। सांसारिक जीवन में आनंदित रहेंगे।

धनु राशिफल

जॉब करने वालों के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। आनंद का वातावरण रहेगा। किसी करीबी के साथ घूमने जाएंगे। कार्य में कामयाबी और यश प्राप्ति होगी। विरोधी और छुपे शत्रु अपनी चाल में नाकामयाब रहेंगे। मित्रों से भेंट होगी।

मकर राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अपने कार्य क्षेत्र में सफल रहेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक रहेगी। शेयर-सट्टे से लाभ होगा। संतान की चिंता दूर होगी। मित्रों से लाभ होगा।

पढ़ें :- 13 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, पूरे होंगे सभी काम

कुंभ राशिफल

स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी। किसी ब त से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। माता से विशेष प्रेम रहेगा। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कामयाबी मिलेगी। व्यवहार में हठीलापन रहेगा। किसी से गलत व्यवहार न करें।

मीन राशिफल

जरूरी निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। आपकी आर्थिक स्थिति में आज स्थिरता रहेगी, इससे कोई भी काम अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। उसकी कद्र भी होगी। लाइफ पार्टनर के साथ अधिक निकटता का अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन का आयोजन होगा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...