1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ की द वॉरियर्स अकादमी के 23 खिलाड़ी राष्ट्रीय जू-जित्सु चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम, हैदराबाद में 27 से 29 जनवरी तक होगी राष्ट्रीय स्पर्धा

लखनऊ की द वॉरियर्स अकादमी के 23 खिलाड़ी राष्ट्रीय जू-जित्सु चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम, हैदराबाद में 27 से 29 जनवरी तक होगी राष्ट्रीय स्पर्धा

राजधानी लखनऊ के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। द वॉरियर्स मार्शल आर्ट्स कराटे अकादमी के 23 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय जू-जित्सु चैंपियनशिप के लिए चयनित होकर शहर का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों के इस चयन से अकादमी में खुशी का माहौल है। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। द वॉरियर्स मार्शल आर्ट्स कराटे अकादमी के 23 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय जू-जित्सु चैंपियनशिप के लिए चयनित होकर शहर का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों के इस चयन से अकादमी में खुशी का माहौल है। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा, तकनीक और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

पढ़ें :- एलपीसीपीएस के पत्रकारिता विभाग में आयोजित फ़िल्म फेस्टिवल रंगरीति 4.0 का समापन

जू-जित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 24 और 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य जू-जित्सु चैंपियनशिप-2026 में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर अकादमी के 23 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए जगह बनाई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 जनवरी 2027 तक हैदराबाद में किया जाएगा।

ये खिलाड़ी हुए चयनित

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में चित्रांश सैनी, वरुणिका सिंह, मोहम्मद अयान, प्रणिका गुप्ता, विकुंत कुमार प्रजापति, प्रखर पांडे, संस्कृति गुप्ता, अंशिका शर्मा, अनुष्का, शरद श्रीवास्तव, अभ्यांस वर्मा, एलीजा बुशरा, पीहू यादव, यशस्वी सिंह, काश्वी शितोरिया, प्रत्युष मौर्य, हैनी, विवान, चांदनी, आयुष, निहारिका, अनामिका और आरिफ शामिल हैं।

प्रशिक्षकों ने दी बधाई

अकादमी के प्रशिक्षक सेन्सेई अंशु और सेन्सेई आरिफ, दोनों ब्लैक बेल्ट तृतीय डान, ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास जारी रखने का आह्वान किया। प्रशिक्षकों ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी हैदराबाद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लखनऊ और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।

एक ही अकादमी के 23 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना उनकी मेहनत और प्रशिक्षण के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इस उपलब्धि से खिलाड़ियों के अभिभावकों और अकादमी परिवार में उत्साह है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...