HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Horoscope Today: : मिथुन, वृश्चिक राशि के जातकों को सफलता मिलेगी, जाने अपनी राशि का हाल

Horoscope Today: : मिथुन, वृश्चिक राशि के जातकों को सफलता मिलेगी, जाने अपनी राशि का हाल

मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मेष राशि

मेष वालों को आज आपको अनुमान से अधिक काम करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं। राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा या बहस से दूरी बनाकर रखें।  आपकी कमजोरी का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। सन्तुलित आहार रखने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

पढ़ें :- 24 अप्रैल 2024 का राशिफल : इन 5 राशियों पर गणेशजी की बरसेगी कृपा, धन-संपदा में होगी वृद्धि

वृषभ राशि

वृषभ के व्यवसाय में विस्तार करने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना चाहिये। समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। जॉब में बढ़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नयी तकनीक का प्रयोग करेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के छात्र अध्ययन में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। गृहस्थ जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। जीवनसाथी और परिजनों की सलाह आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाली है। देवस्थल की यात्रा हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क वालों का धार्मिक क्रियाकलापों में आपका मन लगेगा। कार्यक्षेत्र के सीनियर्स आपकी प्रशंसा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। यात्राओं का भरपूर आनन्द लेंगे। दोस्तों के साथ प्रसन्नता के पलों का आनन्द उठायेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि की महिलाओं को गृहकार्यों में कुछ बोरियत सी महसूस होगी। पुरानी बातों के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर काम करना उचित होगा। परिजनों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

पढ़ें :- आज का राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, धनु राशि के लोग चोट व दुर्घटना से बचें

कन्या राशि

कन्या के जातकों के घर में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा। व्यवसाय में अपने कौशल का परिचय देंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन काफी अनुकूल है। सन्तान के व्यवहार से आनन्दित रहेंगे। उच्च अधिकारी आपकी पदोन्नति का विचार बना सकते हैं।

तुला राशि

तुला वाले आज आप कुछ विशेष कार्यों को पूरा करने के प्रयास में लगे रहेंगे। वर्तमान मौसम परिवर्तन के कारण एलर्जी हो सकती है। आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। भूमि-सम्पत्ति को लेकर कोई निर्णय न लें। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध मधुर रखें। अपने व्यवहार को निखारने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक आज अनुभवी व्यक्तियों की सलाह का लाभ उठायेंगे। पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। विदेशों में जॉब का प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। छात्रों को मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध मधुर होंगे।

धनु राशि

इस राशि के जातकों को आयात-निर्यात के व्यवसाय में उत्तम लाभ मिलेंगे। तनावपूर्ण स्थिति से अपने आपको दूर रखें। अत्यधिक कार्यभार के कारण थोड़ी परेशानी होगी। विदेशों में कार्यरत लोगों की आय बढ़ सकती है। छात्रों को पढ़ाई में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

मकर राशि

मकर के जातक खुश रहेंगे। बड़े भाइयों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। आपके भीतर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार होगा। लव लाइफ काफी आनन्द दायक रहेगी। नयी योजनाओं में आप धन का निवेश कर सकते हैं।

पढ़ें :- 7 जुलाई 2023 का राशिफल: शुक्र की इन जातकों पर होगी प्रभु की कृपा, जाने अपनी राशि का हाल

कुंभ राशि 

कुंभ वाले आज अपने मन की आवाज सुनें और वैसा ही करें। रुकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है। अपने व्यवहार में संयम अवश्य रखें। युवाओं के मन में नये व्यवसाय को लेकर उत्साह रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल करें।

मीन राशि

इस राशि के जातकों को अपने बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। काम की अधिकता के कारण थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। आपके सिद्धान्तों की प्रशंसा होगी। विवादित मुद्दों के दोबारा उभरने की सम्भावना बन रही है। माता-पिता आपका उत्साहवर्धन करेंगे। मेहनत के बल पर काम में सफलता मिलेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...