HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. 4 April ka Itihas : जानिए इतिहास की नजर से 4 अप्रैल का दिन क्यों है खास?

4 April ka Itihas : जानिए इतिहास की नजर से 4 अप्रैल का दिन क्यों है खास?

हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 4 अप्रैल का दिन इतिहास के पन्नों में बेहद खास है। चलिए आज हम आपको बताते हैं 4 अप्रैल के दिन का इतिहास। आज के दिन कौन- कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुई थी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

4 April ka Itihas :  हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 4 अप्रैल का दिन इतिहास के पन्नों में बेहद खास है। चलिए आज हम आपको बताते हैं 4 अप्रैल के दिन का इतिहास। आज के दिन कौन- कौन सी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुई थी। आज ही के दिन 1979 में पाकिस्तान के  पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को मौत की सजा हुई थी। साथ ही आज ही के दिन 1983 में अंतरिक्ष शटल चैलेंजर ने अपनी पहली उड़ान भरी थी।

पढ़ें :- Shocking: पेड़ जिसे गिरफ्तार कर लोहे की जंजीरों में बांध कर रखने का मिला दंड, कई सालों से काट रहा है अपने इस जुर्म की सजा

1768 : फिलिप एस्ले ने माडर्न सर्कस का पहला शो पेश किया।
1769 : हैदर अली ने पहले एंग्लो:मैसूर युद्ध में शांति की शर्तें तय कीं।
1818 : अमेरिकी कांग्रेस ने अमेरिका के झंडे को मंजूरी दी।
1858 : हुग रोस की अगुवाई वाली ब्रिटिश सेना के खिलाफ भीषण युद्ध के बाद रानी लक्ष्मीबाई को झांसी को छोड़ना पड़ा। वह पहले काल्पी और फिर ग्वालियर गईं।
1904 : हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज गायक और कलाकार कुंदन लाल सहगल का जन्म।
1905 : भारत की कांगड़ा घाटी में भूकंप से 20,000 लोगों की मौत।
1910 : श्री अरबिंदो पुडुचेरी पहुंचे जो बाद में उनके ध्यान और अध्यात्म का केन्द्र बना।
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में एंग्लो अमेरिकी सेना की बुखारेस्ट में तेलशोधन संयंत्रों पर पहली बमबारी, तीन हजार नागरिकों की मौत।
1968 : मार्टिन लूथर किंग की टेनेसी के मेमफिस में एक मोटेल में हत्या
1968 : नासा ने अपोलो 6 का प्रक्षेपण किया।
1975 : बिल गेट्स और पॉल एलेन के बीच भागीदारी से न्यू मैक्सिको के अलबकर्क में माइक्रोसाफ्ट की स्थापना।
1979 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को मौत की सजा।
2020 : दुनियाभर में कोराना वायरस से 59 हजार से अधिक लोगों की मौत, संक्रमण के मामले 11 लाख के पार। भारत में कुल मामलों की संख्या 3619, मरने वालों का आंकड़ा सौ के करीब।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...