1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Sikkim Flood: बादल फटने से सिक्किम में आयी अचानक भंयकर बाढ़ में 56 लोगो की मौत, जबकि सैकड़ों लापता

Sikkim Flood: बादल फटने से सिक्किम में आयी अचानक भंयकर बाढ़ में 56 लोगो की मौत, जबकि सैकड़ों लापता

सिक्किम में सेना के जवानों समेत कम से कम 142 लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं, आबदा प्रबंधन अधिकारियों ने सिक्किम में अब तक 26 लोगो की मौत की पुष्टि की है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Sikkim Flood:  बादल फटने की वजह से सिक्किम में अचानक भयंकर बाढ़ आ गई। जिसके चलते शनिवार को 56 लोगो की मौत हो गई। सिक्किम में बाढ़ से होने वाली मौतों में से 26 लोगो के शव को बरामद किया गया है। 30 शव पश्चिम बंगाल में तीस्ता नदी के बेसिन में पाए गए है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

सिक्किम में सेना के जवानों समेत कम से कम 142 लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं, आबदा प्रबंधन अधिकारियों ने सिक्किम में अब तक 26 लोगो की मौत की पुष्टि की है। पश्चिम बंगाल सरकार के मुताबिक तीस्ता नदी के बेसिन में तीन जिलों सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी और कूच बिहार से 3 शवों को बरामद किया गया है।

वहीं मंगन जिले से चार शव, गंगटोक से छह और पाक्योंग जिले से सात शव बरामद किए गए है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बाढ़ में गोला बारुद सहित कई सैन्य उपकरण बह गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सिक्किम में आयी भंयकर बाढ़ (Sikkim Flood) के कारण विस्फोटकों सहित कुछ सैन्य उपकरण तीस्ता नदी में बह गए।

जलपाईगुड़ी जिला अधिकारियों द्वारा जनता के लिए तत्काल सूचना पहले ही जारी कर दी गई है। सेना ने नदी के निचले हिस्से में लुकआउट टीमें स्थापित की है। आपको बता दें कि बुधवार को बादल फटने से सिक्कम में अचानक भंयकर बाढ़ आ गयी थी। जिससे करीब 20 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए है। वहीं 12 सौ से अधिक घर बाढ़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए है। कई इलाकों से दो हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित बचाया गया है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...