1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी कार, एक परिवार के चार सदस्यों की मौत, तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे सभी

अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी कार, एक परिवार के चार सदस्यों की मौत, तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे सभी

एक तेज रफ्तार कार अंनियत्रित होकर तलाब में जा गिरी। हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी एक ही परिवार है। हादसा कानपुर देहात जनपद के शिवली थाना क्षेत्र के सवई गांव के पास हुआ है।

By Satish Singh 
Updated Date

कानपुर। एक तेज रफ्तार कार अंनियत्रित होकर तलाब में जा गिरी। हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी एक ही परिवार है। हादसा कानपुर देहात जनपद के शिवली थाना क्षेत्र के सवई गांव के पास हुआ है। सभी कानपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास-विकास कॉलोनी के रहने वाले है। पूरा परिवार औरेया जनपद से अपने रिश्तेदार के तेरहर्वी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शुक्रवार देर रात वहां से लौटते समय हादसा हो गया। बता दे कि निजी वेन में 11 लोग सवार थे। सभी घायलों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- मुलायम सिंह यादव, बोले - अधिवक्ताओं की हत्याओं का सिलसिला बंद हो, वरना आंदोलन होगा तेज

कानपुद जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास-विकास कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय राजकिशोर अग्निहोत्री अपनी पत्नी 55 वर्षीय स्नेहलता अग्निहोत्री, 30 वर्षीय बेटी हिमांशी अग्निहोत्री और दो वर्षीय पोते शिव अग्निहोत्री सहित परविार के अन्य सदस्यों के साथ औरेया जनपद एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शुक्रवार देर रात वह निजी वैन से अपने घर लौट रहे थे। कार में चालक राजकुमार सहित 11 लोग सवार थे। इस दौरान शिवली थाना क्षेत्र के सवई गांव के पास कार अनियंत्रित हो कर एक गहरे तलाब में जा गिरी। चीख पुकार की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की सूचना दी।

सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स गोताखोर सहित मौके पर पहुंच गई। पुलिस क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकलवाया और गोताखोरों ने तालाब में डूबे हुए लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। आनन-फानन में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को शिवली के सामुदायिक केंद्र भिजवाया, जहां पर डाक्टरों ने राजकिशोर, स्नेहलता, हिमांंशी और शिव को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य की हालात गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर जनपद के लाला लाजपत राय अस्पताल रेफर कर दिया। शिवली थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि चालक राजकुमार का पता नहीं चल सका है। उसकी तालाश में गोताखोर लगाए गए है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...