1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मीनाक्षी नटराजन मामले में चुनाव आयोग से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, अभिषेक मनु सिंघवी बोले-ये गणतंत्र के सिद्धांतों के विरुद्ध…

मीनाक्षी नटराजन मामले में चुनाव आयोग से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, अभिषेक मनु सिंघवी बोले-ये गणतंत्र के सिद्धांतों के विरुद्ध…

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि, हमारे प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर उनके सामने कई अहम मुद्दे रखें। उन्होंने कहा, मीनाक्षी नटराजन जी के मामले में रिटर्निंग ऑफिसर (RO) का फैसला विकृत है, कानूनी रूप से गलत है, जिसका समर्थन नहीं किया जा सकता।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द होने के बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने रिटर्निंग अधिकारी के फैसले को गलत, पक्षपातपूर्ण और कानून के विरुद्ध बताते हुए इस निरस्त करने की मांग की।

पढ़ें :- देश बेचने के बाद अब भगवान श्रीराम के चढ़ावे पर भी डाका? आप सांसद संजय सिंह का गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि, हमारे प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात कर उनके सामने कई अहम मुद्दे रखें। उन्होंने कहा, मीनाक्षी नटराजन जी के मामले में रिटर्निंग ऑफिसर (RO) का फैसला विकृत है, कानूनी रूप से गलत है, जिसका समर्थन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, रिटर्निंग ऑफिसर ने जिस आधार पर मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द कर दिया, वो आधार कानून में Exist ही नहीं करता। ऐसा कोई क्रिमिनल केस था ही नहीं, जिसका मीनाक्षी जी खुलासा कर सकती थीं।

उन्होंने आगे कहा कि, कोर्ट से एक नोटिस आया, जिसमें मीनाक्षी जी से कहा गया कि आप आकर हमें बताइए कि हम केस का संज्ञान लें या नहीं। मजिस्ट्रेट द्वारा संज्ञान लेना एक प्राथमिक चरण होता है और उसमें ये फैसला किया जाता है कि ये केस आगे चलना चाहिए या नहीं। बिना संज्ञान के कोई भी क्रिमिनल केस जन्म ही नहीं लेता है। साथ ही कहा, मजे की बात ये है कि चुनाव आयोग के कानून में स्पष्ट लिखा है कि आपको सिर्फ वो खुलासा करना है, जिसमें अपराध अगर सिद्ध हो तो सजा दो साल से ज्यादा हो और जिसमें charges फ्रेम हो चुके हैं। इसे देखने का उत्तरदायित्व RO का होता है।

साथ ही कहा, इस मामले में मजिस्ट्रेट ने संज्ञान नहीं लिया है। मीनाक्षी जी को सुनने के बाद मजिस्ट्रेट संज्ञान लेंगे, उसके बाद जांच होगी और फिर चार्जशीट तैयार होगी और अगर चार्जशीट बनेगी, तब जाकर charges फ्रेम होंगे। यानी इस मामले में आगे के तीन चरण बचे हैं। मजिस्ट्रेट ने संज्ञान तक नहीं लिया है, मगर RO ने मान लिया कि ये एक क्रिमिनल केस लंबित है। इसके अलावा, हमने कई और मुद्दे रखे और कहा कि ऐसी बेहूदी गलती के कारण राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन रद्द नहीं किया जा सकता है।

ये गणतंत्र के सिद्धांतों के विरुद्ध है और not a level playing field बनता है। ये संविधान के मूल ढांचे को भी विकृत करता है। हमने यह भी कहा है कि चुनाव आयोग के पास पूरा अधिकार क्षेत्र है कि वे RO के फैसले को रिवर्स कर दें या आदेश निरस्त कर दें। चुनाव आयोग पहले भी हरियाणा और गुजरात के मामलों में हस्तक्षेप कर चुका है। यानी- ये नहीं कहा जा सकता है कि चुनाव आयोग हेल्पलेस है।

पढ़ें :- टीएमसी के 20 सांसद हुए बागी ? काकोली घोष ने NDA को समर्थन देने के लिए ओम बिरला को भेजा पत्र

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...