HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. प्रदेश में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है – मुख्यमंत्री डॉ यादव

प्रदेश में विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है – मुख्यमंत्री डॉ यादव

उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से देश प्रदेश में समृद्धि बरस रही है। सम्राट विक्रमादित्य की गौरवशाली नगरी उज्जयिनी में प्रथम रीजनल इंडस्ट्रियल समिट का आयोजन हुआ था। उसकी सफलता के बाद 7 अन्य इंडस्ट्रियल समिट सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इंडस्ट्रियल समिट में प्राप्त निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही हैं।

By Shital Kumar 
Updated Date

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘विकसित भारत’ को साकार करने प्रदेश में 1127.24 करोड़ रुपए के निवेश से 26 विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर विकास का एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। यह परियोजनाएं उज्जैन को एक नया औद्योगिक आयाम प्रदान करेंगी, जिससे क्षेत्र का औद्योगिक और आर्थिक विकास होगा। इन इकाईयों से हमारे लगभग 5046 युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकेगा।स्वच्छ भारत की परिकल्पना को समाहित कर प्रदेश में स्थित भारत के सबसे स्वच्छ औद्योगिक पार्क विक्रम औद्योगिक पूरी में 28 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक सामान्य अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र का लोकार्पण भी किया गया है। यह उद्बोधन मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विक्रम व्यापार मेला में उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दिया।

पढ़ें :- Lucknow Rape Case : शादी का झांसा देकर पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू

व्यापार में कमिटमेंट का सर्वाधिक महत्व

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि व्यापार वचन से होता है,व्यापार में कमिटमेंट का सर्वाधिक महत्व है।मध्य प्रदेश सरकार औद्योगिकरण और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए दिए गए वचनों को पूरा करने को संपूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 73 औद्योगिक इकाइयों को 441 करोड़ की निवेश प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आशीर्वाद से प्रदेश को नंबर 1 बनायेंगे।इसके लिए प्रदेश में यह वर्ष उद्योग और रोजगार वर्ष घोषित किया गया है।

 

विक्रम व्यापार मेले में भी व्यापार व्यापक स्तर पर

पढ़ें :- एमपी में साइबर जालसाजों के नेटवर्क का राजफाश करेंगे कमांडो

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन में विक्रमोत्सव 2025 का आयोजन भी किया जा रहा है। विक्रम व्यापार मेले में भी व्यापार व्यापक स्तर पर हो रहा है और बहुत अधिक संख्या में गाड़िया बिक रही है।अगले कुछ वर्षों में हम बड़े स्तर पर सिंहस्थ 2028 महापर्व का भी आयोजन करेंगे।आस्था का ये महाकुंभ अर्थव्यवस्था को गति देने में इतिहास लिखेगा और उज्जैन को प्रमुख वैश्विक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेगा। इस वर्ष 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया गया है। बजट में सिंहस्थ के लिए 2 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया है जो आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करने के कार्य के लिए है।लाडली बहना हमारे प्रदेश का गौरव है,बजट में लाडली बहनों का विशेष ध्यान रखा गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...