1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दौड़ लगा रहे किशोर की हार्ट अटैक से मौत,प्रतियोगिता जीतने की ललक के आगे हार गया जिंदगी की रेस

दौड़ लगा रहे किशोर की हार्ट अटैक से मौत,प्रतियोगिता जीतने की ललक के आगे हार गया जिंदगी की रेस

यूपी (UP) के अलीगढ़ जिले (Aligarh District) के छर्रा में स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (Annual Sports Competition) में हिस्सा लेने के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे किशोर की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई। साथ में दौड़ लगा रहे छात्रों ने बताया कि अचानक वह गश खाकर गिर गया था। फिर उठा नहीं।

By santosh singh 
Updated Date

अलीगढ़। यूपी (UP) के अलीगढ़ जिले (Aligarh District) के छर्रा में स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (Annual Sports Competition) में हिस्सा लेने के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे किशोर की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई। साथ में दौड़ लगा रहे छात्रों ने बताया कि अचानक वह गश खाकर गिर गया था। फिर उठा नहीं।

पढ़ें :- सोनौली में ड्रग विभाग और SSB का ताबड़तोड़ छापा, मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप

गांव सिरौली निवासी मोहित चौधरी (14) पुत्र शिवकुमार कक्षा छह का छात्र था। वह अपने गांव से पांच किलोमीटर दूर रामपुर गांव में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। इस स्कूल का सात दिसंबर को वार्षिकोत्सव है, जिसमें खेल प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। इसमें अलग-अलग खेलों के मुकाबले होंगे।

मोहित को दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना था, लिहाजा वह इसकी तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की सुबह को करीब छह बजे गांव के ही दूसरे छात्रों के साथ खेत में दौड़ लगाने पहुंच गया। उसके साथ दौड़ लगाने वाले छात्रों ने बताया कि पहले तो मोहित दौड़ता रहा, उसने एक दो चक्कर आसानी से लगा भी लिए थे लेकिन कुछ देर बाद ही वह खेत में गश खाकर गिर पड़ा। उसके साथ दौड़ने वाले छात्रों ने तत्काल भागकर उसके घर पर सूचना दी। परिवार के लोग पहुंचे और उसे छर्रा स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 14 अगस्त को ही उसके पिता शिव कुमार की हादसे में मौत हो चुकी है।

दो दिन से ही शुरू किया था दौड़ना

परिजनों ने बताया कि मोहित दो भाई थे। छोटा भाई कान्हा (12) पांचवीं का छात्र है। दोनों भाई एक ही स्कूल में पढ़ते थे। तीन दिन पहले ही स्कूल में वार्षिकोत्सव और खेल प्रतियोगिता की घोषणा हुई थी। तभी से दौड़ में भाग लेने के लिए मोहित ने गांव के बच्चों के साथ प्रैक्टिस शुरू की थी। वह घर वालों से कहता था मुझे यह दौड़ जीतनी है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...