1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डीएम,एडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का मीटिंग के दौरान कुर्सियों पर योग करते वीडियो आया सामने

डीएम,एडीएम,सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों का मीटिंग के दौरान कुर्सियों पर योग करते वीडियो आया सामने

जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन में योग सप्ताह का शुभारंभ 15 जून को रामगंगा नदी के किनारे स्थित बलदेव नेचुरोपैथी केंद्र से होगा. वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य और विशाल कार्यक्रम कंपनी बाग में आयोजित किया जाएगा.

By Sushil Singh 
Updated Date

मुरादाबाद :- मुरादाबाद के डीएम राजेंद्र पेंसिया, सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव सहित जिले के कई अन्य अधिकारी का कलेक्ट्रेट सभागार मे कुर्सियों पर बैठ कर योग करते हुए वीडियो सामने आया है. दरअसल ये वीडियो इसलिए भी चर्चाओं में बना हुआ है क्योंकि डीएम सहित जिले के सभी आला अधिकारी अपनी अपनी कुर्सियों पर बैठे हुए है और योगोअभ्यास कर रहे है. दरअसल 15 जून से 21 जून तक अंतरष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाना है. जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने ये एडवाइजरी जारी की है.

पढ़ें :- UP Home Guard Exam : होमगार्ड परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, एडमिट कार्ड डाउनलोड होने हुए शुरू

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में आयुष विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिले में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस बार योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) तय की गई है. जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन में योग सप्ताह का शुभारंभ 15 जून को रामगंगा नदी के किनारे स्थित बलदेव नेचुरोपैथी केंद्र से होगा. वहीं 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य और विशाल कार्यक्रम कंपनी बाग में आयोजित किया जाएगा.

योग दिवस की बैठक में अधिकारियों और योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने लिया वाई ब्रेक:-

योग दिवस की तैयारी के लिए आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, मुख्य विकास अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम सिटी अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों और योग संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने वाई ब्रेक (योग ब्रेक) लिया. वाई ब्रेक आयुष मंत्रालय द्वारा कार्यस्थल पर 5 मिनट का योगाभ्यास है. जिसका उद्देश्य तनाव मुक्त और ध्यान केंद्रित करने में मदद करना है. इसके लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती है और इसे अपनी डेस्क पर भी किया जा सकता है।

प्लास्टिक मुक्त आयोजन पर रहेगा विशेष जोर:-जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं विभिन्न योग से जुड़ी संस्थाओं के साथ बैठक के दौरान निर्देश दिए कि 15 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न योग शिविरों के दौरान प्लास्टिक के प्रयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित रखा जाए साथ ही लोगों को प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया जाए ताकि उनमें व्यवहारिक परिवर्तन हो और स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक हानिकारक सिंगल उसे प्लास्टिक के प्रयोग में कमी लाई जा सके.

पढ़ें :- Video : महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कर अनुपम खेर ने लिखा- 'आत्मा को अलग ही शांति...'

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य :-

क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी अमरदीप सिंह नायक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस बार योग दिवस के मौके पर एक खास अभियान चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसके लिए एक विशेष नंबर 18003157008 जारी किया गया है जिस पर 14 जून को सुबह 6:15 बजे से 7:35 बजे तक योग करने वाले आम जनमानस द्वारा मिस्ड कॉल करने पर योग सर्टिफिकेट ऑनलाइन जेनरेट होंगे।इस अभियान को लेकर आयुष विभाग और जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है ताकि जिले का नाम और योग साधकों का उत्साह विश्व स्तर पर दर्ज हो सके.

सुशील कुमार सिंह

मुरादाबाद

पढ़ें :- योग स्वस्थ शरीर और शांत मन का है राज, ये हमें अंदर से बनाता है मजबूत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...