1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गुरु नानक देव की 556वीं जयंती पर नौतनवा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

गुरु नानक देव की 556वीं जयंती पर नौतनवा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

गुरु नानक देव की 556वीं जयंती पर नौतनवा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,कीर्तन समागम, अखंड लड़ी पाठ और लंगर सेवा के साथ मनाया गया प्रकाशोत्सव

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा कस्बे के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बुधवार को सिख समुदाय ने अपने प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी की 556वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई। पूरे दिन गुरुद्वारे में कीर्तन समागम, अखंड लड़ी पाठ और लंगर सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

पढ़ें :- UP Assembly Budget Session : यूपी विधानसभा का बजट सत्र कल से, सीएम योगी ने की सर्वदलीय बैठक, 11 फरवरी को पेश होगा बजट

गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में चल रहे अखंड पाठ की समाप्ति के साथ शबद-कीर्तन दरबार सजा। अमृतसर से आए रागी जत्था भाई बलदेव सिंह और उनकी टीम ने भक्ति गीतों की ऐसी रसधारा बहाई कि पूरा वातावरण ‘वाहे गुरु’ के जयकारों से गूंज उठा। लुधियाना से आए कथावाचक भाई गुरविंदर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने मानवता, समानता और सेवा का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और दूर-दराज से आई संगतों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक कर देश में शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना की। संगीतकार हैप्पी रंधावा की टोली ने गुरुबाणी के सुमधुर पाठ से वातावरण को भक्ति रंग में रंग दिया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सिखाया कि “एक नूर से सब उपजे हैं, कोई ऊंच-नीच नहीं।” कार्यक्रम के अंत में लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह सहित ज्ञानी मोहन सिंह, परमजीत सिंह (बॉबी), मनमीत छाबड़ा, सतनाम सिंह, मनप्रीत कौर, तेजेंद्र कौर, कुलदीप सिंह, रणजीत सिंह, और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

पढ़ें :- बीजेपी की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई, लखनऊ में लोधी समाज ने किया शक्ति प्रदर्शन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...