1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. यूपी उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेगी आम आदमी पार्टी, चुनाव की तारीख बदलने पर संजय सिंह ने साधा निशाना

यूपी उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेगी आम आदमी पार्टी, चुनाव की तारीख बदलने पर संजय सिंह ने साधा निशाना

संजय सिंह ने कहा, चुनाव आयोग की भूमिका बहुत अजीब है, देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हिसाब से आप चुनाव का कार्यक्रम बनाते हैं। जब मोदी जी, योगी जी उद्घाटन कर लेंगे तब चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी, जब उन्हें सुविधाजनक नहीं होगा तो UP के उपचुनाव की तारीखें बढ़ा दी जायेंगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP By-Elections 2024: उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है। चुनाव की तारीखों में बदलाव के बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसको लेकर भाजपा को घेरा है। इसके साथ ही कहा, आम आदमी पार्टी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करेगी।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

संजय सिंह ने कहा, चुनाव आयोग की भूमिका बहुत अजीब है, देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के हिसाब से आप चुनाव का कार्यक्रम बनाते हैं। जब मोदी जी, योगी जी उद्घाटन कर लेंगे तब चुनाव की तारीखों की घोषणा होगी, जब उन्हें सुविधाजनक नहीं होगा तो UP के उपचुनाव की तारीखें बढ़ा दी जायेंगी। UP उपचुनाव की तारीखें बढ़ाना चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आज अखिलेश यादव जी से सार्थक चर्चा हुई, आम आदमी पार्टी समाजवादी पार्टी के लिए उपचुनाव में प्रचार करेगी।

बता दें कि, यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा हुआ है। चुनाव आयोग ने सोमवार को उपचुनाव की तारीखों में बदलाव कर दिया। अब इसको लेकर विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

 

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...