1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब में आम आदमी पार्टी का रोड शो, 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान, बाद में बनेंगे 16 मंत्री

पंजाब में आम आदमी पार्टी का रोड शो, 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान, बाद में बनेंगे 16 मंत्री

पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)  ने बड़ा सियासी उल्टफेर करते हुए प्रंचड बहुमत से सत्ता में आई है। प्रंचड ​बहुमत मिलने के बाद आज आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब में रोड शो कर रही है। इस रोड शो में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), भगवंत मान (bhagwant mann) समेत अन्य नेता मौजूद हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब (Punjab) में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)  ने बड़ा सियासी उल्टफेर करते हुए प्रंचड बहुमत से सत्ता में आई है। प्रंचड ​बहुमत मिलने के बाद आज आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब में रोड शो कर रही है। इस रोड शो में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), भगवंत मान (bhagwant mann) समेत अन्य नेता मौजूद हैं।

पढ़ें :- AAP candidates Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, देखिए लिस्ट

बताया जा रहा है कि लाखों लोग आम आदमी पार्टी के इस रोड शो में शामिल हुए हैं। वहीं, अब भगवंत मान (bhagwant mann) के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गईं हैं। भगवंत मान (bhagwant mann) अकेले 16 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में शपथ लेंगे जबकि 16 मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

सूत्रों की माने तो पहले भगवंत मान ही शपथ लेंगे, जिसके बाद अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 16 अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण के साथ जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...