1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आप ने आयुष्मान भारत योजना को बताया देश का सबसे बड़ा घोटाला, भाजपा हाईकोर्ट पहुंची

आप ने आयुष्मान भारत योजना को बताया देश का सबसे बड़ा घोटाला, भाजपा हाईकोर्ट पहुंची

देश की राजधानी दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) को लेकर सियासी जंग छिड़ गई है। आम आदमी पार्टी ने आयुष्मान योजना को लेकर एक बार फिर केंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) को लेकर सियासी जंग छिड़ गई है। आम आदमी पार्टी ने आयुष्मान योजना को लेकर एक बार फिर केंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस योजना को पीएम नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा घोटाला बताया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) में बहुत सारे घोटाले हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना के नाम पर देश के आगे ऐसा स्कैम पेश किया है जिसकी जांच कैग को करनी पड़ी। जिसमें पता चला कि कैसे मृतक और नकली मरीजों के नाम पर भाजपाई अपनी जेब भर रहे थे। उधर, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि राजधानी में आयुष्मान भारत स्कीम को लागू करवाने के लिए हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की गई है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरा नहीं ये तो कैग का कहना है कि आयुष्मान भारत योजना में बहुत सारे घोटाले हैं। इस योजना में इलाज तब होगा जब मरीज भर्ती होगा लेकिन दिल्ली में भर्ती होने, ना होने की कोई शर्त नहीं है। पांच रुपए की दवाई से लेकर एक करोड़ तक का ऑपरेशन सब कुछ मुफ्त है। जब दिल्ली में दवाई, टेस्ट, इलाज सब कुछ फ्री है तो फिर यहां आयुष्मान भारत योजना की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी को दिल्ली की योजना का अध्ययन कर के पूरे देश में लागू करना चाहिए।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हेल्थ इस देश का सबसे जरूरी मुद्दा है और हम इसके लिए संवेदनशील हैं इसलिए दिल्ली में हेल्थ पर कुल बजट का 16% खर्च करते हैं। पीएम मोदी को ‘आयुष्मान भारत योजना’ (Ayushman Bharat Scheme) का स्कैम छोड़कर दिल्ली की हेल्थ पोलिसी का अध्ययन करना चाहिए और पूरे देश में इसे लागू करना चाहिए। आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) में मरीज को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है लेकिन दिल्ली में ऐसी कोई बाध्यता नहीं। एक मजदूर के पैर पर ईंट गिर गई तो वो अपना इलाज आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) से नहीं करवा सकता। लेकिन दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक में जाकर वो जब मर्जी अपना इलाज मुफ्त में करवा सकता है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...