1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. AAP अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं, कांग्रेस की भूमिका पर उठाए सवाल : संजय सिंह

AAP अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं, कांग्रेस की भूमिका पर उठाए सवाल : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को ‘इंडिया’ गठबंधन (India Alliance)  से अपनी दूरी बना ली है। कहा कि वह अब विपक्षी गठजोड़ का हिस्सा नहीं है। साथ ‘इंडिया’ गठबंधन (India Alliance) का नेतृत्व करने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को ‘इंडिया’ गठबंधन (India Alliance)  से अपनी दूरी बना ली है। कहा कि वह अब विपक्षी गठजोड़ का हिस्सा नहीं है। साथ ‘इंडिया’ गठबंधन (India Alliance) का नेतृत्व करने में कांग्रेस पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाया। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने देश में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए शनिवार शाम ‘इंडिया’ गठबंधन (India Alliance)  के घटक दलों के नेताओं की डिजिटल माध्यम से होने वाली बैठक से एक दिन पहले यह टिप्पणी की है।

पढ़ें :- Goa Nightclub Fire: नाइटक्लब के मालिक के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जांच में पाई गईं कई कमियां

कांग्रेस की आलोचना करते हुए संजय सिंह (Sanjay Singh)  ने विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने में उसकी भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा, यह बच्चों का खेल नहीं है। क्या लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उन्होंने कोई बैठक की? क्या इंडिया गठबंधन (India Alliance)  के विस्तार की कोई पहल हुई? कभी वे अखिलेश यादव की आलोचना करते हैं, कभी उद्धव ठाकरे की, तो कभी ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की। इंडिया को एकजुट रहना चाहिए था। कांग्रेस इस गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन क्या उसने विपक्षी एकता सुनिश्चित करने में कोई भूमिका निभाई?

सरकार का विरोध करने में आम आदमी पार्टी (AAP) की भूमिका पर संजय सिंह ने कहा कि पार्टी हमेशा से ही सत्तारूढ़ दल का कड़ा विरोध करती रही है। हम पूरी ताकत से ऐसा करेंगे। गुजरात में विसावदर विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद, केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि सत्तारूढ़ भाजपा ने उनकी पार्टी को हराने के लिए कांग्रेस को भेजा था।

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने से कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपना रुख साफ कर दिया है। इंडिया गठबंधन (India Alliance) लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए था। हमने दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) अकेले लड़ा। हम बिहार (विधानसभा) चुनाव अकेले लड़ने जा रहे हैं। हमने पंजाब और गुजरात में उपचुनाव अपने बूते लड़ा। आप (AAP) इंडिया गठबंधन (India Alliance)  का हिस्सा नहीं है। हम लोकसभा में जोरदार तरीके से मुद्दे उठाएंगे। हमने हमेशा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई है।

सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले यह बैठक होने जा रही है। इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन (India Alliance)  के घटक दल लंबे समय के बाद देश की राजनीतिक स्थिति पर मिलकर विचार-विमर्श करेंगे।

पढ़ें :- Indigo Crisis : ए चौकीदार…बोला के जिम्मेदार? नेहा सिंह राठौर ने साधा निशाना, बोलीं- सरकार पर भरोसा रखिए वो आपको सही जगह पहुंचा कर ही दम लेगी…

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...