1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली में पंजाब AAP की बैठक हुई खत्म, CM भगवंत मान ने टूट के खतरे पर दिया बड़ा बयान

दिल्ली में पंजाब AAP की बैठक हुई खत्म, CM भगवंत मान ने टूट के खतरे पर दिया बड़ा बयान

Punjab AAP meeting in Delhi: दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब आप के विधायकों और मंत्रियों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है। इस बैठक से पहले कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब में मध्यवर्ती चुनाव और आप में टूट का दावा किया था। साथ ही प्रताप सिंह बाजवा ने कई आप विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया था। वहीं, सीएम भगवंत मान ने इस बैठक के बाद पंजाब सरकार और आप की आगे की रणनीति के बारे में मीडिया को बताया।

By Abhimanyu 
Updated Date

Punjab AAP meeting in Delhi: दिल्ली चुनाव में हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब आप के विधायकों और मंत्रियों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है। इस बैठक से पहले कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब में मध्यवर्ती चुनाव और आप में टूट का दावा किया था। साथ ही प्रताप सिंह बाजवा ने कई आप विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया था। वहीं, सीएम भगवंत मान ने इस बैठक के बाद पंजाब सरकार और आप की आगे की रणनीति के बारे में मीडिया को बताया।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में विधायकों के काम के लिए उनका आभार जताया… पंजाब सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है… आज भी दिल्ली के लोग कहते हैं कि उन्होंने पिछले 75 सालों में ऐसा काम नहीं देखा, जैसा AAP ने पिछले 10 सालों में किया है। हम दिल्ली के अनुभव का इस्तेमाल पंजाब में करेंगे। हम मिलकर काम करेंगे। हमारी पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है। आज की बैठक में यह फैसला लिया गया कि आने वाले दो सालों में हम पंजाब को एक ऐसा मॉडल बनाएंगे, जिसे पूरा देश देखेगा। पंजाब हमेशा से सभी लड़ाइयों में सबसे आगे रहा है।”

सीएम भगवंत मान ने इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के दावे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “मैं प्रताप सिंह बाजवा से पूछूंगा कि वे बताएं कि दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं। पंजाब की कानून-व्यवस्था अधिकांश राज्यों से बेहतर है। सीमावर्ती राज्य होने के कारण हमें अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते हैं और हम वह कर रहे हैं।” इससे पहले प्रताप सिंह बाजवा ने कहा, ‘‘पंजाब में 30 से अधिक आप विधायक हमारे संपर्क में हैं।”

पंजाब प्रदेश आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा, “पंजाब के कई नेताओं ने दिल्ली चुनाव के लिए बहुत मेहनत की। अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए हमें धन्यवाद दिया। अरविंद केजरीवाल हर 6-8 महीने में पंजाब से हम सभी को बुलाते हैं और मीटिंग करते हैं। हमने पंजाब में दिल्ली मॉडल को दोहराया है। हमने इस बात पर चर्चा की कि हम अपने मॉडल को जमीनी स्तर तक कैसे ले जा सकते हैं।”

बाजवा से पहले, गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब में मध्यावधि चुनाव की संभावनाएं जताई थीं। रंधावा ने कहा, ‘पंजाब को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। पंजाब में आप विधायकों का झुंड बिखर जाएगा। उनकी पार्टी के कम से कम 35 विधायक दल बदल के लिए तैयार हैं।’ रंधावा ने कहा, ‘दिल्ली के नतीजे पंजाब में आप की तरफ से किए गए भ्रष्टाचार के बारे में भी खुलासा करेंगे, जो शराब घोटाले और धान खरीदी में इस साल न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में सामने आया है। अब सब खुलकर सामने आएगा।’

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...