1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके से साइन करवाया: क्या लिखा था नोटिस में ?

दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके से साइन करवाया: क्या लिखा था नोटिस में ?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम को लेकर नोटिस जारी किया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना जरूरी अनुमति तिरंगा यात्रा निकालने या प्रतिबंधित क्षेत्र में भीड़ जुटाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती ह...

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम को लेकर नोटिस जारी किया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना जरूरी अनुमति तिरंगा यात्रा निकालने या प्रतिबंधित क्षेत्र में भीड़ जुटाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। शुक्रवार दोपहर पुलिस की टीम दीपके से मिलने पहुंची और उन्हें नोटिस सौंपकर हस्ताक्षर भी कराए।

पढ़ें :- तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे CJP कार्यकर्ता, हिरासत के बाद दीपके का PM मोदी को संदेश, बोले- ‘You cannot denotify the resistance’

कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने का हवाला

अभिजीत दीपके इन दिनों पंचकुइयां रोड स्थित एनसीपी प्रवक्ता अनीस गवंडे के आवास पर ठहरे हुए हैं। पुलिस टीम ने वहीं पहुंचकर उन्हें नोटिस दिया। इसमें कहा गया है कि कनॉट प्लेस इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है। तिरंगा यात्रा के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) से अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में प्रतिबंधों के बावजूद कनॉट प्लेस में मार्च निकालना नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि तिरंगा फहराने पर रोक नहीं है, लेकिन बिना अनुमति जुलूस निकालना या लोगों की भीड़ इकट्ठा करना प्रतिबंधों के दायरे में आ सकता है। ऐसा करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भीड़ से यातायात और आपात सेवाओं पर असर की आशंका

पढ़ें :- अभिजीत दीपके के दादी के निधन से परिवार में मातम, दिल्ली में हिरासत में हैं CJP नेता ; अंतिम संस्कार में शामिल होने पर सस्पेंस

नोटिस में कनॉट प्लेस को व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र बताते हुए भीड़ जुटने से पैदा होने वाली परेशानियों का जिक्र किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यहां प्रवेश और निकास के रास्ते सीमित हैं। किसी एक स्थान पर बड़ी संख्या में लोगों के जमा होने से आसपास के हिस्सों में भी आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

इसके अलावा इलाके में कई शोरूम, होटल, रेस्टोरेंट और बैंक मौजूद हैं। शाम के समय और त्योहारों के दौरान यहां ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है। पुलिस ने आशंका जताई है कि भीड़ बढ़ने पर आम लोगों की आवाजाही और आपातकालीन सेवाओं के संचालन में दिक्कत आ सकती है। नोटिस के जरिए पुलिस ने अभिजीत दीपके को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है। अब कार्यक्रम को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर बनी हुई है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...