HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. एक्ट्रेस सोहा अली खान डेली सुबह खाली पेट खाती है नारियल तेल में भीगा खजूर, खाने से होते हैं ये फायदे

एक्ट्रेस सोहा अली खान डेली सुबह खाली पेट खाती है नारियल तेल में भीगा खजूर, खाने से होते हैं ये फायदे

एक्ट्रेस सोहा अली खान ने हाल ही में एक टीवी शो में अपने डेली रुटीन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि डेली सुबह खाली पेट सबसे पहले नारियल तेल में भिगा हुआ खजूर जरुर खाती हैं। खजूर और नारियल पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

benefits of dates soaked in coconut oil : एक्ट्रेस सोहा अली खान ने हाल ही में एक टीवी शो में अपने डेली रुटीन के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि डेली सुबह खाली पेट सबसे पहले नारियल तेल में भिगा हुआ खजूर जरुर खाती हैं। खजूर और नारियल पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

पढ़ें :- Benefits of Ladyfinger Water : सुबह उठकर खाली पेट पीएं भिंडी का पानी, मिनटों में कंट्रोल होगी शुगर

जहां खजूर में नेचुरल शुगर होती है। इसे खाने से शरीर में तुंरत ऊर्जा आती है। अगर नारियल तेल की बात करें तो इसमें मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है। लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखता है।

इसके अलावा नारियल तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है जो पाचन को बेहतर करने में हेल्प करता है। खजूर में फाइबर भी पाया जाता है जिससे कब्ज की दिक्कत नहीं होती है। नारियल तेल गुड फैट कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ा सकता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। खजूर में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा सोहा सुबह ब्रेकफास्ट में चिया पुडिंंग के साथ कुछ मौसमी फलो को जरुर खाती है। इसके बाद जिम जाती है।।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...