1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बप्पी दा के बाद इस फेमस फिल्म गीतकार का हुआ निधन, इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

बप्पी दा के बाद इस फेमस फिल्म गीतकार का हुआ निधन, इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

प्रसिद्ध तमिल फिल्म गीतकार और कवि ललितानंद का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे। गीतकार के करीबी सूत्रों ने कहा कि वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और अडयार के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

चेन्नई: प्रसिद्ध तमिल फिल्म गीतकार और कवि ललितानंद (Kavi Lalitananda) का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 47 वर्ष के थे। गीतकार के करीबी सूत्रों ने कहा कि वह कुछ समय से अस्वस्थ थे और अडयार के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

पढ़ें :- 'Pushpa Pushpa' song release : अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' हुआ रिलीज

हालांकि रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। गीतकार, जिन्होंने निर्देशक गोकुल के ‘इधरक्कुथाने आसईपट्टई बालकुमारा’ के अपने गीत ‘एन वीतुला नान इरुंधने’ के लिए प्रसिद्धि प्राप्त की, जिसमें विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में थे। उन्होंने ‘अधे नेरम अधे इदम’, ‘रोथीराम’ जैसी अन्य फिल्मों के लिए भी गीत लिखे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...