1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टी20 विश्व कप में जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने 125 करोड़ रुपये देने का किया एलान

टी20 विश्व कप में जीत के बाद टीम इंडिया पर पैसों की बरसात, BCCI ने 125 करोड़ रुपये देने का किया एलान

टी20 विश्व कप 2024 में विश्व विजेता बनने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बरसात शुरू हो गयी है। BCCI ने टीम इंडिया को पुरस्कार के रूप में बड़ी राशि देने का एलान किया है। BCCI की तरफ से टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2024 में विश्व विजेता बनने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बरसात शुरू हो गयी है। BCCI ने टीम इंडिया को पुरस्कार के रूप में बड़ी राशि देने का एलान किया है। BCCI की तरफ से टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई है।

पढ़ें :- लखनऊ स्नातक सीट पर कांति सिंह पटेल की बड़ी जीत : सपा के खाते में आयी चौथी सीट, वाराणसी स्नातक पर जीत लगभग तय

BCCI सचिव जय शाह ने T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है। साथ ही कहा कि उन्हें टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने आगे कहा लिखा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...