टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही दोनों टीमों के बीच तनाव बढ़ गया है। महाभिड़ंत से पहले दोनों टीमों के बीच माइंड गेम भी शुरू हो चुका है। मैच से पहले दिए भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर को झूठा बताया है।
नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला (T20 World Cup 2026 final match) रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही दोनों टीमों के बीच तनाव बढ़ गया है। महाभिड़ंत से पहले दोनों टीमों के बीच माइंड गेम भी शुरू हो चुका है। मैच से पहले दिए भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव (Indian captain Surya Kumar Yadav) ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर (New Zealand captain Mitchell Santner) को झूठा बताया है।
बता दे कि न्यूजीलैंड ने अफ्रीका को हरा कर और भारत ने इंग्लैंड को हरा कर फाइनल में जगह बनाई है। मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर (New Zealand captain Mitchell Santner)प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हमें ट्रॉफी जीतने के लिए अरबों दिल तोड़ने में कोई दिक्कत नहीं है। सेंटनर ने यह भी कहा कि भारत को घर पर भीड़ के सामने फाइनल खेलते समय कितना प्रेशर महसूस हो सकता है। उनका गोल है, भीड़ को चुप कराना। मुझे लगता है कि भारत पर घर पर जीतने का बहुत दबाव है। इस पर पलटवार करते हए भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने कहा कि वह झूठ बोल रहे है। हम अच्छी बैटिंग करेगें और 225 से 250 रनों तक का बड़ा स्कोर बनाएंगे।