1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-‘जनता के मुद्दों से बचने के लिए वंदे मातरम पर चर्चा कराना चाहती है सरकार…’

यूपी विधानसभा सत्र से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले-‘जनता के मुद्दों से बचने के लिए वंदे मातरम पर चर्चा कराना चाहती है सरकार…’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि यूपी सरकार जनता के मुद्दों से बचना चाहती है इसलिए जरूरी मुद्दों को छोड़कर वंदे मातरम पर चर्चा करवाना चाहती है जबकि इसकी चर्चा लोकसभा में हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा के लोगों ने आजादी के पहले और बाद कभी भी वंदे मातरम नहीं गाया और अब जरूरी मुद्दों को बचने के लिए वंदे मातरम पर चर्चा करवाना चाहते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि यूपी सरकार जनता के मुद्दों से बचना चाहती है इसलिए जरूरी मुद्दों को छोड़कर वंदे मातरम पर चर्चा करवाना चाहती है जबकि इसकी चर्चा लोकसभा में हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा के लोगों ने आजादी के पहले और बाद कभी भी वंदे मातरम नहीं गाया और अब जरूरी मुद्दों को बचने के लिए वंदे मातरम पर चर्चा करवाना चाहते हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

पढ़ें :- दिल्ली मालवीय नगर आग दुर्घटना पर बोले अखिलेश यादव, "ऐसे अग्निकांड, भाजपा के शासन-प्रशासन की पोल खोल देते हैं..."

उन्होंने कहा कि लखनऊ में प्रदूषण के कारण भारत दक्षिण अफ्रीका का मैच रद्द हो गया और सरकार के लोग कह रहे हैं कि  वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ठीक था। उन्होंने कहा कि ये लोग कहां से एक्यूआई (AQI) लेकर आए। सरकार के लोग कह रहे हैं कि किसी स्वतंत्र एजेंसी के एक्यूआई के आंकड़ों पर यकीन न करें। ये लोग ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि प्रदूषण पर कोई चर्चा न हो।

पढ़ें :- बीजेपी का भ्रष्टाचार दुनियाभर में ख़राब कर रहा है देश की छवि, ये सरकार जाए तो आगरा फिर से खिलखिलाए : अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबसे ज्यादा पेड़ कटवाए हैं। छत्तीसगढ़ में पूरे के पूरे जंगल समाप्त करवा दिए। अब अरावली की पहाड़ियों को खत्म कर देना चाहते हैं। सोनभद्र में खनन करवाते हुए 500 फीट के गड्ढे करवा दिए। ये लोग मुद्दों पर कोई बात नहीं करना चाहते हैं।

नीतीश के साथ हेल्पर की जरूरत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक युवती के हिजाब हटा देने पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इस उम्र में उनके साथ किसी हेल्पर की जरूरत है। किसी भी समुदाय के इमोशन को हर्ट नहीं करना चाहिए। किसी के साथ ही भी इस तरह की घटना नहीं होना चाहिए।

एसआईआर पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग की मदद से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कर रही है। इसकी मदद से सरकार विपक्ष के वोट काट देना चाहती है।

पढ़ें :- ‘गृह’ नामक कोई मंत्रालय यूपी में है क्या...' अखिलेश ने पैरा एथलीट चिराग त्यागी और कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या पर उठाए सवाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...