कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Founder Abhijit Dipke) छह जून को भारत लौट रहे हैं। अभिजीत दीपके के भारत लौटने के निर्धारित कार्यक्रम से पहले पार्टी ने बुधवार को तीन प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान कर दिया। इन तीनों पर विरोध में होने वाले आंदोलनों में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से लोगों और मीडिया के सामने अपनी बात रखने की जिम्मेदारी है।
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Founder Abhijit Dipke) छह जून को भारत लौट रहे हैं। अभिजीत दीपके के भारत लौटने के निर्धारित कार्यक्रम से पहले पार्टी ने बुधवार को तीन प्रवक्ताओं के नामों का ऐलान कर दिया। इन तीनों पर विरोध में होने वाले आंदोलनों में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से लोगों और मीडिया के सामने अपनी बात रखने की जिम्मेदारी है। इसमें खोजी पत्रकार सौरभ दास को मुख्य प्रवक्ता की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) ने एक्स पर लिखा,कि खोजी पत्रकार सौरव दास मुख्य प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे। पॉलिटिकल रिसर्चर, लेखक और फिल्ममेकर विजेता दहिया, आईआईटी कानपुर के के पूर्व छात्र और McKinsey से जुड़े रहे आशुतोष रांका भी दास के साथ प्रवक्ता की भूमिका निभाएंगे। सीजेपी भारत की राजनीतिक चर्चा की दिशा बदलने के लिए कमिटेड है, और इस कोशिश का नेतृत्व नेताओं की एक नई पीढ़ी करेगी। घोषणा के अनुसार, सौरव दास को कानूनी, न्यायिक और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित पत्रकारिता का अनुभव है। पार्टी ने यह दावा भी किया कि नवंबर 2025 में इंडिया गेट पर आयोजित प्रदूषण-विरोधी प्रदर्शनों में उनकी अग्रणी भूमिका रही थी।
Press Conference Regarding June 6 Protest
The media is cordially invited to attend a press conference at 5:15 PM today at the Constitution Club of India, New Delhi.
The conference will be addressed by spokespersons Saurav Das, Vijeta Dahiya, Ashutosh Ranka, who will share…
पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी का जमीनी अभियान शुरू, GEN-Z से मांगी गड्ढे-कूड़ा, खराब स्ट्रीट लाइट की फोटो, बोले- हम बनाएंगे सरकार पर दबाव
— Cockroach is Back (@Cockroachisback) June 3, 2026
पार्टी के अनुसार, राजनीतिक शोधकर्ता, लेखक और फिल्म निर्माता विजेता दहिया कई यूट्यूब कंटेंट निर्माताओं के लिए शोध और सामग्री निर्माण का कार्य कर चुके हैं। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के स्नातक दहिया ने पावर ऑफ यूनिवर्स और टू हेल विद दैट जॉब नामक पुस्तकें लिखी हैं। इसके अलावा उन्होंने हरियाणवी फिल्मों दरारें और ओपरी पराई का लेखन और निर्देशन भी किया है।
पार्टी के मुताबिक, आईआईटी, कानपुर और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र आशुतोष रांका इससे पहले लंदन में वैश्विक परामर्श कंपनी मैक्किंजे एंड कंपनी के साथ कार्य कर चुके हैं। पार्टी ने कहा कि रांका पिछले वर्ष भारत लौटे थे और तब से जयपुर में पर्यावरण, शिक्षा तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विभिन्न जन अभियानों से जुड़े हुए हैं। इनमें नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद से संबंधित अभियान भी शामिल हैं।
छह जून को भारत लौट रहे हैं अभिजीत दीपके
इन नियुक्तियों की घोषणा अभिजीत दीपके के छह जून को भारत लौटने के निर्धारित कार्यक्रम से कुछ दिन पहले की गई है। सीजेपी संस्थापक ने कथित नीट प्रश्नपत्र लीक और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की प्रणाली में कथित खामियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू करने की योजना की घोषणा की है। पिछले महीने शुरू किए गए इस संगठन को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिली है। विशेष रूप से छात्रों और युवाओं के बीच शिक्षा तथा युवा मुद्दों पर केंद्रित एक मंच के रूप में इसकी उल्लेखनीय पहचान बनी है।