1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Ahmedabad plane crash : कितना पुराना था क्रैश विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (VT-ANB) , जानिए यात्रियों की क्षमता और सुविधाएं

Ahmedabad plane crash : कितना पुराना था क्रैश विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (VT-ANB) , जानिए यात्रियों की क्षमता और सुविधाएं

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Ahmedabad plane crash : गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। क्रैश होने वाला विमान एयर इंडिया का बी787 था। विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित 242 लोग सवार थे।एय़र इंडिया के विमान ने अपने तय समय से कुछ देर बाद दोपहर करीब 1:47 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। अधिकारियों के मुताबिक यह विमान लगभग 9 मिनट तक हवा में था और उसके बाद अचानक क्रैश हो गया। इस विमान हादसे से पूरी हैरान है वहीं बॉलीवुड सेलेब्स को भी इससे सदमा लगा है। बॉलीवुड सितारों ने इस घटना पर सोशल मीडिया पर अपने संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पढ़ें :- Hindu Nav Varsh 2083 : पीएम मोदी ने देशवासियों को 'नव संवत्सर' और 'नवरात्रि' की दी शुभकामनाएं

बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (VT-ANB)
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर एक अत्याधुनिक, लंबी दूरी का, मध्यम आकार का वाइड-बॉडी विमान है, जिसे अमेरिकी कंपनी बोइंग ने निर्मित किया है। यह ड्रीमलाइनर सीरीज का सबसे छोटा संस्करण है, जो अपनी ईंधन दक्षता और यात्री सुविधाओं के लिए जाना जाता है।  VT-ANB ने मुख्य रूप से यूरोप, मध्य पूर्व, और ऑस्ट्रेलिया जैसे मार्गों पर उड़ान भरी है।

VT-ANB एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर है, जिसे 2012 में बनाया गया था, और ये विमान सितंबर 2012 में एयर इंडिया के बेड़े में शामिल हुआ था। ऐसे में ये विमान लगभग 13 साल पुराना था।

 

 

कार्बन कम्पोजिट सामग्री
ये विमान कार्बन कम्पोजिट सामग्री से बना है, जो इसे हल्का और 20% अधिक ईंधन-कुशल बनाता है।
 इलेक्ट्रोक्रोमिक खिड़कियां
बड़ी खिड़कियां, डिम होने योग्य इलेक्ट्रोक्रोमिक खिड़कियां, बेहतर केबिन प्रेशर, और कम शोर का स्तर।
 उड़ान रेंज
इसकी उड़ान रेंज लगभग 13,620 किलोमीटर है, जो इसे अहमदाबाद से लंदन जैसे लंबी दूरी के मार्गों के लिए उपयुक्त बनाती है।

पढ़ें :- आईपीएल शुरू होने से पहले हैदराबाद टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान कमिंस हुए बाहर, ईशान किशन करेंगे कप्तानी

दो केबिन क्लास
एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की सामान्य कॉन्फिगरेशन में 256 यात्रियों की क्षमता होती है। इसमें दो केबिन क्लास होते हैं।

आरामदायक डिज़ाइन
बिजनेस क्लास: 18 सीटें, जो पूरी तरह से फ्लैट-बेड में परिवर्तित हो सकती हैं।
इकोनॉमी क्लास: 238 सीटें, जो अतिरिक्त लेगरूम और आरामदायक डिजाइन के साथ आती हैं।
क्षमता
इस विशेष उड़ान AI-171 में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे, जो इसकी कुल क्षमता के अनुरूप है।
विमान की सुविधाएं
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अपने आधुनिक तकनीकी फीचर्स के लिए प्रसिद्ध है, जो इसे अन्य विमानों से अलग बनाते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...