1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. भारत के साथ ही दुनियाभर के कई देशों में विमान सेवाएं ठप, अश्विनी वैष्णव बोले-Microsoft और उसके सहयोगियों के संपर्क में हैं

भारत के साथ ही दुनियाभर के कई देशों में विमान सेवाएं ठप, अश्विनी वैष्णव बोले-Microsoft और उसके सहयोगियों के संपर्क में हैं

भारत, अमेरिका सहित दुनियाभर के कई देशों में विमान, बैंक समेत कई अन्य सेवाएं ठप हो गई हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्कतों की वजह से उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। भारत में दिल्ली, मुंबई ओर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स तय समय से देरी से चल रही हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत, अमेरिका सहित दुनियाभर के कई देशों में विमान, बैंक समेत कई अन्य सेवाएं ठप हो गई हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्कतों की वजह से उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। भारत में दिल्ली, मुंबई ओर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स तय समय से देरी से चल रही हैं। भारत सरकार ने इन तकनीकी दिक्कतों के बाद माइक्रोसॉफ्ट से संपर्क किया है। कई देशों की सरकारों ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

वहीं, इस बीच आईटी मंत्री अश्वनी वैष्णव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, MEITY वैश्विक आउटेज के संबंध में Microsoft और उसके सहयोगियों के संपर्क में है। इस आउटेज के कारण की पहचान कर ली गई है और समस्या के समाधान के लिए अपडेट जारी कर दिए गए हैं। CERT एक तकनीकी सलाह जारी कर रहा है। एनआईसी नेटवर्क प्रभावित नहीं है।

ऑस्ट्रेलिया पर सबसे ज्यादा असर
अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में भी बैंकिंग, टेलीकॉम, मीडिया आउटलेट और एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऑस्ट्रेलिया के नेशनल साइबर सिक्योरिटी कॉर्डिनेटर का कहना है कि देश में शुक्रवार दोपहर बड़े पैमाने पर कई कंपनियों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

 

पढ़ें :- यूपीआई के जरिए दो हजार से अधिक के लेनदेन पर 0.4% तक का लगेगा एमडीआर, 15 अक्टूबर होगा लागू

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...