1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजभर के आरोपों पर अखिलेश बोले- भविष्यवाणी कर बतायें भाजपा उन्हें कितनी सीट दे रही

राजभर के आरोपों पर अखिलेश बोले- भविष्यवाणी कर बतायें भाजपा उन्हें कितनी सीट दे रही

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुधवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा किया…

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बुधवार को उस समय हलचल बढ़ गई जब योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट का दावा किया। ANI से बातचीत में राजभर ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) की तरह जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता है।

पढ़ें :- रस्सी जल गई, पर ऐंठन नहीं गई...‘वंदे मातरम्’ मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे केशव मौर्य

राजभर ने दावा किया कि सपा नेता रामगोपाल यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी भेजी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं है तो रामगोपाल यादव को सार्वजनिक रूप से बताना चाहिए कि उस पत्र में क्या लिखा गया है। इसके साथ ही उन्होंने खनन और गोमती रिवर फ्रंट परियोजना से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भी निशाना साधा।

राजभर के दावे पर क्या बोले अखिलेश?

ओमप्रकाश राजभर के बयान के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय से दूसरी पार्टियों को तोड़ने की राजनीति करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी भाजपा ने विभिन्न दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की है।

अखिलेश यादव ने कहा, “अगर भाजपा से मुकाबला करना है तो बहादुर लोगों की टीम चाहिए। समाजवादी पार्टी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के ही कई नेता और विधायक पाला बदलने की तैयारी में हैं।

पढ़ें :- TMC की बंपर जीत से ममता बनर्जी खेमे में जश्न का माहौल, शुभेंदु अधिकारी को लगा पहला बड़ा झटका, इस चुनाव में महज 3 सीटों पर सिमटी बीजेपी

ट्वीट कर भी साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी एक पोस्ट कर ओमप्रकाश राजभर पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, “भविष्यवाणी करनेवाले अपनी पार्टी की भविष्यवाणी करें कि उन्हें भाजपा 75 सीट दे रही है, 50 या फिर सिर्फ आश्वासन। इन्होंने भाजपा के गठबंधन से 30 सीटें मिलने की अफवाह फैलाकर जो पैसा एडवांस लिया है, वो लोग इन्हें ढूंढ रहे हैं।”

अखिलेश के इस ट्वीट को राजभर के दावों का सीधा जवाब माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच जारी बयानबाजी ने प्रदेश की राजनीति को और गरमा दिया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इस तरह के आरोप-प्रत्यारोप राजनीतिक माहौल को और तेज कर सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...