1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आजम की रिहाई पर अखिलेश, बोले-आज फर्जी मुकदमे करने वालों को मिला सबक, हर झूठ की होती है एक मियाद, भाजपा को कभी अच्छे नहीं लगते ऐसे लोग

आजम की रिहाई पर अखिलेश, बोले-आज फर्जी मुकदमे करने वालों को मिला सबक, हर झूठ की होती है एक मियाद, भाजपा को कभी अच्छे नहीं लगते ऐसे लोग

समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) के जेल से रिहा होने के बाद मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हर झूठ की एक मियाद होती है। भाजपा को सामाजिक सौहार्द के प्रतीक लोग कभी अच्छे नहीं लगते हैं

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) के जेल से रिहा होने के बाद मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हर झूठ की एक मियाद होती है। भाजपा को सामाजिक सौहार्द के प्रतीक लोग कभी अच्छे नहीं लगते हैं

पढ़ें :- ममता बनर्जी का शुभेंदु सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, बोलीं- भाजपा ने 177 सीटों पर की धांधली, कार्यकर्ताओं को रोक रही पुलिस

उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि आजम खान (Azam Khan)  की रिहाई उनके और उनके परिवार और हम सब के साथ-साथ, उन सब लोगों के लिए राहत और खुशी की बात है जो ‘इंसाफ़’ में ऐतबार करते हैं। न्याय में विश्वास को बनाए रखने के लिए अदालत का दिल से शुक्रिया। आज फर्जी मुकदमे करनेवालों को भी ये सबक मिल गया है कि हर ‘झूठ’ की एक मियाद होती है और हर ‘साज़िश’ की भी। जो लोग सामाजिक सौहार्द के प्रतीक होते हैं, भाजपा को वो कभी अच्छे नहीं लगते हैं।

आजम खान एक बार फिर से हर उपेक्षित, पीड़ित, दुखी, अपमानित के साथ खड़े होकर, भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों के द्वारा किये जा रहे जनता के दमन के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएंगे और हमेशा की तरह देश-प्रदेश की भावनात्मक एकता के प्रतीक बनकर, समाजवादी मूल्यों और सिद्धांतों के साथ, सामाजिक न्याय के संघर्ष की राह पर आगे बढ़ते जाएंगे। इंसाफ जिंदाबाद। सपा नेता आजम खान मंगलवार को 23 माह बाद सीतापुर जेल से रिहा हो गए। यहां से वो रामपुर चले गए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...