1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव, बोले- आजम खान को मुसलमान होने की सजा मिली, उन्हें झूठे केस में फंसाया गया था, सभी के लिए खुशी का है दिन

अखिलेश यादव, बोले- आजम खान को मुसलमान होने की सजा मिली, उन्हें झूठे केस में फंसाया गया था, सभी के लिए खुशी का है दिन

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) की रिहाई को लेकर कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया था। आज वह जेल से रिहा हुए। सभी के लिए खुशी का दिन है। आने वाले समय में सभी केस खत्म होंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) की रिहाई को लेकर कहा कि उन्हें झूठे केस में फंसाया गया था। आज वह जेल से रिहा हुए। सभी के लिए खुशी का दिन है। आने वाले समय में सभी केस खत्म होंगे। उन्होंने कहा कि हर फर्जी केस सपा सरकार में वापस लिया जाएगा। मैं ही नहीं, भाजपा में बैठे लोगों ने भी कहा है कि आजम खान (Azam Khan) को मुसलमान होने की सजा मिली।

पढ़ें :- SIR में फ़ार्म 7 के दुरुपयोग को तुरंत रोका जाए और हर वोटर के मत देने के संवैधानिक अधिकार की रक्षा की जाए: अखिलेश यादव

पढ़ें :- भाजपा इसमें कमीशनख़ोरी के अवसर न तलाशे ये समझौता नहीं, समर्पण है...ट्रेड डील पर बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि आजम खान (Azam Khan) का कद पार्टी में बहुत बड़ा है। आजम खान की रिहाई पर प्रक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि आज हम सबके लिए बहुत खुशी का दिन है कि आजम साहब जेल से बाहर आ गए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही आजम खान के सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। आजम खान (Azam Khan) पर दर्ज किए गए सारे मुकदमे वापस लेंगे।

वहीं आजम खान (Azam Khan) के बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने के अटकलों के सवाल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि आजम खान (Azam Khan)  साहब पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं पार्टी के लिए बहुत कुर्बानियां दी हैं। बता दें कि साल 2023 में अक्टूबर के महीने में आजम खान (Azam Khan) जेल गए थे और अब करीब दो साल बाद रिहा हुए हैं।

आजम खान को सरकार ने गलत सजा दी थी : शिवपाल यादव

आजम खान (Azam Khan) की रिहाई पर शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनको दी थी गलत सजा, हम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हैं। इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान की रिहाई को लेकर दिया बयान देते हुए कहा कि आज़म खान सपा छोड़कर किसी भी अन्य दल में नहीं जायेंगे। शिवपाल सिंह ने बताया कि आजम खान को सैकड़ों झूठे केस में फसाया गया था। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आजम खान की पूरी मदद कर रही है और करेंगी। आजम खान के दूसरे राजनैतिक दलों में शामिल होने के सवालों पर शिवपाल सिंह ने कहा कि यह सब झूठी बातें हैं झूठी अफवाह है।

आजम चाहे सपा में रहें या बसपा में जाएं, दोनों की हार तय : केशव मौर्य

पढ़ें :- अखिलेश,बोले- अगर अमेरिका से डेयरी प्रोडक्ट्स आएंगे, तो सनातनी और भारतीय व्रत कैसे रखेंगे? यह डील नहीं 'ढील', उन्हें पूरा बाजार सौंपा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने X पर लिखा कि मोहम्मद आजम खान (Mohammad Azam Khan) चाहे सपा में रहें या बसपा में जाएं। सपा-बसपा दोनों की 2027 में हार का मातम तय है।

सांसद रुचि वीरा, बोलीं- आजम खान ने सपा को खून-पसीने से है सींचा

मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा आजम खान की रिहाई से पहले सीतापुर पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का धन्यवाद करना चाहूंगी। सभी लोग दुआ भी कर रहे थे। आज रिहा हो रहे हैं। आजम के जो चाहने वाले और पार्टी कार्यकर्ता हैं, वो सभी आज खुश हैं।

पढ़ें :- अब तो चुनाव आयोग को अपनी बिल्डिंग पर लगा लेना चाहिए बीजेपी का झंडा : अखिलेश यादव

आजम खान के बसपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आजम साहब बहुत बड़े नेता हैं। बहुत सी पार्टियां हैं, जो चाहेंगी कि आजम साहब उनकी पार्टी से जुड़ जाएं। मुझे तो किसी भी बात से ऐसा नहीं लग रहा है कि वह ऐसा कोई फैसला लेंगे।

वह सपा के संस्थापक हैं। उन्होंने इस पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा है। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि जितना जुल्म इस आजाद मुल्क में आजम साहब पर हुआ है, उतना किसी पर भी नहीं हुआ है। सब लोग उन्हें देखने और सुनने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब वह बाहर आ रहे हैं, यह बहुत खुशी की बात है।

मुरादाबाद से सपा सांसद रुचि वीरा भी सीतापुर पहुंच गई हैं। वह जेल के पास एक रेस्टोरेंट में रुकी हैं। रुचि वीरा को आजम खान का करीबी माना जाता है। लोकसभा चुनाव के बाद एक इंटरव्यू में रुचि वीरा ने कहा था कि आजम खान के चलते ही उनको सपा का टिकट मिला है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...