1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव, बोले- 18 हज़ार एफिडेविट मिलने के बाद नहीं हुई कार्रवाई तो कौन भरोसा करेगा इलेक्शन कमीशन पर?

अखिलेश यादव, बोले- 18 हज़ार एफिडेविट मिलने के बाद नहीं हुई कार्रवाई तो कौन भरोसा करेगा इलेक्शन कमीशन पर?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को कहा कि इतने कम समय में हम 18 हज़ार एफिडेविट (18 Thousand Affidavits) ही बनवा सके, समय अगर और होता तो शायद और एफिडेविट बनवा सकते, लेकिन 18 हज़ार एफिडेविट मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं होगी तो कौन भरोसा करेगा इलेक्शन कमीशन (Election Commission) पर?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को कहा कि इतने कम समय में हम 18 हज़ार एफिडेविट (18 Thousand Affidavits) ही बनवा सके, समय अगर और होता तो शायद और एफिडेविट बनवा सकते, लेकिन 18 हज़ार एफिडेविट मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं होगी तो कौन भरोसा करेगा इलेक्शन कमीशन (Election Commission) पर?

पढ़ें :- महुआ मोइत्रा के ऑफिस पर हमला हुआ तो भड़के अखिलेश, कहा- भाजपा अपनी शक्ति का दुरुपयोग करके राजनीतिक हिंसा का विषैला वातावरण बना रही

पढ़ें :- तमिलनाडु में NDA के साथ होने वाला है बंगाल और महाराष्ट्र वाला खेला! CM विजय की TVK में आ रहे 100 बड़े नेता

उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग के निर्देश और कार्रवाई पर एक भी डीएम सस्पेंड हो जाए तो फिर कभी न तो वोट चोरी होगी और ना ही वोट डकैती होगी। हमारी मांग इतनी है कि एक तो जाति के आधार पर बीएलओ मत लगाए, आप उत्तर प्रदेश के आंकड़े निकलवाइये चुनाव जिस अधिकारी के अंडर होता है, उसमें एक भी PDA का अधिकारी हो तो बता देना। जबसे बीजेपी की सरकार आई है, एक भी अधिकारी शिकायत पर हटा हो तो बता दो, इसका मतलब इलेक्शन कमीशन बीजेपी का ज्यादा कहना मानता है।

पढ़ें :- त्र्यंबकेश्वर मंदिर के 'अमृत कुंड' में सफाई के समय अद्भुत खोज, कुंड की तली में मिला शिवलिंग

अखिलेश यादव ने कहा कि वोट बनवाने की अगर प्रक्रिया है तो वोट कटवाने की भी प्रक्रिया है, हमारी डिमांड इतनी है कि एक जिलाधिकारी को सस्पेंड कर दो पूरे देश में एक भी वोट नहीं कटेगा। 2019, 22, 24 में एक भी अधिकारी हटा हो तो बता दो। यह जानबूझकर पिछड़ों का वोट काटते हैं, इसमें बिंद, मौर्य, पाल, राठौर समाज सब शामिल हैं और शो यह करते हैं कि पिछड़ा वोट मिल रहा है। पिछड़ों का वोट काट देते हैं लिस्ट से और आप चुनाव जीत लेते हैं। सच्चाई यह है कि उनका वोट डिलीट हो रहा है।

एक उपराष्ट्रपति जो थे यहां वो कहां है?

अखिलेश यादव ने कहा कि उपराष्ट्रपति की जगह खाली है उसके बाद बनना ही था लेकिन एक उपराष्ट्रपति जो थे यहां वो कहां है?

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...