1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अखिलेश का नया समीकरण, राहुल गांधी के बहाने कांग्रेस से की ये बड़ी मांग

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अखिलेश का नया समीकरण, राहुल गांधी के बहाने कांग्रेस से की ये बड़ी मांग

कांग्रेस नेता राहुल (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद विपक्षी पार्टियों की तरफ से लगातार भाजपा (BJP) पर हमले बोले जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी इसको लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद विपक्षी पार्टियों की तरफ से लगातार भाजपा (BJP) पर हमले बोले जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी इसको लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। हालांकि, उन्होंने एक नया दांव चल दिया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नया समीकरण बनाने में लग गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि अब ज़िम्मेदारी कांग्रेस की बनती है कि रीजनल पार्टियों को आगे करें, जिससे बीजेपी का मुकाबला किया जा सके।

पढ़ें :- हम चाहते हैं राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ें चुनाव, आज होगा औपचारिक एलान: जयराम रमेश

मुख्यमंत्री आवास को गंगा जल से धोया तब नहीं हुआ अपमान
ओबीसी के अपमान के आरोप पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, मैं देख रहा हूं बीजेपी के नेता कह रहे हैं पिछड़ों का अपमान हो गया। हमारे घर मुख्यमंत्री आवास को गंगा जल से धोया बीजेपी के लोगों ने तब अपमान नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता मोहम्मद आज़म खान साहब की सदस्यता छीनी गई, उनके बेटे की सदस्यता छीनी गई और सपा के विधायक हैं रमाकांत यादव उनकी सदस्यता कैसे छीन लें। सपा के दीपक यादव को झूठा फंसा दिया।

बीजेपी के लोग 17 बजट का हिसाब किताब दें
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इनका एक साल का कार्यकाल मत गिनिए। उत्तर प्रदेश में यह सातवां बजट लाए हैं तो यह 7 बजट का हिसाब किताब दें। दिल्ली की सरकार के 10 बजट हो गए। 10 और 7 मिलाकर 17 बजट हो गए लेकिन बीजेपी के लोग 17 बजट का हिसाब किताब दें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...