1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Aligarh: जोरदार टक्कर के बाद कार और ट्रक में लगी आग, चार लोगों की जलकर मौत; सीएम योगी ने जताया दुख

Aligarh: जोरदार टक्कर के बाद कार और ट्रक में लगी आग, चार लोगों की जलकर मौत; सीएम योगी ने जताया दुख

Aligarh road accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक कार और कैंटर की टक्कर में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मंरने वालों में एक बच्चा, महिला और ट्रक ड्राइवर समेत चार लोग शामिल हैं। इस घटना पर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Aligarh road accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक कार और कैंटर की टक्कर में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मंरने वालों में एक बच्चा, महिला और ट्रक ड्राइवर समेत चार लोग शामिल हैं। इस घटना पर राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले-सबसे ज्यादा अफवाह कोई फैलता है तो मुख्यमंत्री हैं, अगर गैस का स्टॉक भरा पड़ा है तो लोग लाइन में क्यों लगे हैं?

जानकारी के अनुसार, यह घटना अलीगढ़ में कानपुर नेशनल हाईवे पर अकराबाद के गोपी पुल के पास हुई। जहां ट्रक अलीगढ़ से एटा जा रहे ट्रक की विपरीत दिशा से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गयी। बताया जा रहा है कि एटा की तरफ से आ रही कार का टायर अचानक फट गया था वह अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड जाकर ट्रक में सामने से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गयी।

इस घटना पर एसपी अमृत जैन ने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि गोपी पुल पर दो गाड़ियों में टक्कर हो गई है। और दोनों गाड़ियों में आग लग गई है। पुलिस, दमकल टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को गाड़ियों से निकाला गया। आग पर काबू पा लिया गया। घटना में चार लोगों की जान चली गई।” पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

सीएम योगी  ने अलीगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया, शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...