1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Amarnath Yatra 2023 : अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी ने दिए दर्शन, कड़ी सुरक्षा के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2023 : अमरनाथ गुफा में बाबा बर्फानी ने दिए दर्शन, कड़ी सुरक्षा के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2023 : पवित्र अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) में बाबा बर्फानी (Baba Barfani) ने दर्शन दे दिए हैं। बाबा बर्फानी (Baba Barfani) की ताजा तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्राकृतिक हिमलिंग को पूरे आकार में बना हुआ देखा जा सकता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Amarnath Yatra 2023 : पवित्र अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) में बाबा बर्फानी (Baba Barfani) ने दर्शन दे दिए हैं। बाबा बर्फानी (Baba Barfani) की ताजा तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्राकृतिक हिमलिंग को पूरे आकार में बना हुआ देखा जा सकता है।

पढ़ें :- Amarnath Yatra Restart : बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा के लिए हो जाएं तैयार!

पवित्र अमरनाथ गुफा (Holy Amarnath Cave) में बाबा बर्फानी (Baba Barfani) ने दर्शन दे दिए हैं। बाबा बर्फानी (Baba Barfani) की ताजा तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में प्राकृतिक हिमलिंग को पूरे आकार में बना हुआ देखा जा सकता है। अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अभी एक महीना बाकी है।

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। यात्रा एक जुलाई से शुरू हो जाएगी। यात्रा के दौरान मौसम की चुनौतियों से निपटने की भी तैयारियां की जा रही हैं।

अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra)  सुरक्षित माहौल में हो इसके लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। बताया जा रहा है कि दूसरे राज्यों से 45 पैरामिलिट्री यूनिट बुलाई गईं हैं और उन्हें सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

पढ़ें :- Amarnath Yatra 2023 : भोले के भक्तों में दिखा जबरदस्त उत्साह, दो दिन में 18326 ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

यात्रा की पृष्ठभूमि में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था और रणनीति तैयार कर ली गई है। सूत्रों से पता चला है कि अर्धसैनिक बलों की तैनाती जून से शुरू की जाएगी। तीर्थयात्रियों के काफिले और आधार शिविर की सुरक्षा सीआरपीएफ और पुलिस संभालेगी।

चिपचिपे बमों और बारूदी सुरंगों के खतरे से निपटने के लिए यात्रा मार्ग पर सेना की रोड ओपनिंग पार्टी आरओपी) की टुकड़ी तैनात की जाएगी। पुख्ता सुरक्षा के लिए पर्याप्त कर्मियों की तैनाती और अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम किया जाना है।

इस साल सुरक्षा से लेकर अन्य यात्रा सुविधाओं में कई बदलाव किए गए हैं। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की जांच की जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी भी अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गुफा मंदिर तक पहुंचने के दो मार्गों पर होंगे।

पढ़ें :- Amarnath Yatra पर जा रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब खत्म होगी सफर की मुश्किलें!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...