1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America Snow storm havoc : अमेरिका में मौसम ने दी सजा , कंपा देने वाली ठंड में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर

America Snow storm havoc : अमेरिका में मौसम ने दी सजा , कंपा देने वाली ठंड में लोग अंधेरे में रहने को मजबूर

अमेरिका में मौसम ऐसा बिगड़ गया कि लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए। बर्फीला तूफान लोगों की जान की आफत बन गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

America Snow storm havoc : अमेरिका में मौसम ऐसा बिगड़ गया कि लोग घरों में रहने के लिए मजबूर हो गए। बर्फीला तूफान लोगों की जान की आफत बन गया है। देश के अधिकतर राज्यों में बर्फबारी होने के साथ ही तूफानी हवाएं चल रही हैं। खबरों के अनुसार, इलेक्ट्रिसिटी आउटेज के कारण करीब 14 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। विभिन्न घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई है। उड़ानों को रद्द करना पड़ा है, लोगों को  क्रिसमस की छुट्टियां घर पर  मनानी पड़ रही है। न्यूयॉर्क समेत कई प्रमुख शहरों में टेम्परेचर -45°C तक गिर गया है।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

कनाडा बॉर्डर के पास मोन्टाना के हावरे में तापमान शून्य से 39 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। बर्फबारी और तूफान की वजह से विमान के अलावा रेल और सड़क परिवहन सेवाएं भी बाधित हो गई हैं। 20 करोड़ लोग यानि देश की लगभग 60 प्रतिशत आबादी हड्डियां कंपा देने वाली ठंड का सामना कर रही है। National Weather Service ने आगामी दिनों के लिए भी अमेरिका में तूफान का red alert जारी किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...