1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Amethi News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी, रावण का हुआ दहन

Amethi News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी, रावण का हुआ दहन

अमेठी में धूमधाम के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा मनाया गया। लोगों ने परिवार के साथ विजयदशमी का त्योहार मनाया। जगह-लगह रावण दहन किया गया। मां दुर्गा के पंडालों में भी लोगों का हुजूम दिखाई दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Amethi News: अमेठी में धूमधाम के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा मनाया गया। लोगों ने परिवार के साथ विजयदशमी का त्योहार मनाया। जगह-लगह रावण दहन किया गया। मां दुर्गा के पंडालों में भी लोगों का हुजूम दिखाई दिया।  बुराई पर अच्छाई का विजय प्रकाश पर्व के धर्म स्थापना के लिए सजीव मंचन हुआ। भगवान श्रीराम ने रावण के आतंक को परास्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्होंने जय श्रीराम का उद्घोष किया। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की आरती उप जिलाधिकारी अमेठी प्रीती तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक ललन सिंह, प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार दूबे ने उतारी। वहीं, जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने विजयादशमी की बधाई दी। उन्होंने कहा शांति पूर्वक त्योहार मनाया गया।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

ऐतिहासिक मेले का आयोजन
गौरीगंज,मुसाफिरखाना,जगदीशपुर सहित अन्य जगहों पर आयोजन किया गया। लोगों ने गृहस्थी के समान के दुकान पर जमकर खरीदारी की। इसको लेकर दुकानदारों के चेहरे पर रौनक लौट आयी। सुरक्षा के लिए जवान चप्पे—चप्पे पर मुस्तैद रहे। कांग्रेस के पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल ने पर्व की बधाई दी। शान्ति के साथ लोगों ने त्योहार मनाया। सुख समृद्धि की मनौती के लिए कालिकन भवानी का दर्शन किए। लोक कल्याण की मनौती मांगी।

मिठाई की हुई खरीदारी
मेले मे लोगों ने मिठाई की भी खूब खरीदारी की। वहीं, इसको लेकर मिठाई दुकानदार काफी खुश हुए। कोरोना काल के बाद मेले में दुकानादारों के चेहरे पर रौनक देखने को मिली।

पढ़ें :- UP News : धनंजय सिंह बरेली सेंट्रल जेल से रिहा,कहा मुझे फर्जी मुकदमे में हुई थी सजा

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...