दुनिया भर में एआई को बढ़ावा देने वाले तीन बड़े टेक दिग्गजों नेआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के डेवलपमेंट की रफ्तार को धीमा करने पर सहमति जताई है। इसकी शुरुआत शनिवार को एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई (Anthropic CEO Dario Amodei) के एक चेतावनी भरे ब्लॉग पोस्ट से हुई।
नई दिल्ली। दुनिया भर में एआई को बढ़ावा देने वाले तीन बड़े टेक दिग्गजों नेआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के डेवलपमेंट की रफ्तार को धीमा करने पर सहमति जताई है। इसकी शुरुआत शनिवार को एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई (Anthropic CEO Dario Amodei) के एक चेतावनी भरे ब्लॉग पोस्ट से हुई। इसके कुछ ही घंटों बाद ओपनएआई के चीफ सैम ऑल्टमैन और एक्सएआई के बॉस एलन मस्क ने भी एक्स पर पोस्ट करके इस बात का समर्थन किया।
ऑल्टमैन और मस्क ने जताई सहमति
ऑल्टमैन ने एक्स पर लिखा,कि मैं डारियो से सहमत हूं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी थर्ड-पार्टी सेफ्टी इवैल्यूएटर्स का स्वागत करने के मामले में अमोदेई के रास्ते पर चलेगी। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और एक्स के मालिक मस्क ने लिखा कि डारियो सही हैं।
अमोदेई ने क्या लिखा था?
सुपर-इंटेलिजेंट कंप्यूटर सिस्टम से जुड़े खतरों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच अमोदेई ने अपनी पर्सनल वेबसाइट पर एक पोस्ट में लिखा कि हमें एआई मॉडल की क्षमताएं बढ़ाने की रफ्तार धीमी करनी होगी। फिर भी तरक्की तेज ही लगेगी और हमें मिले समय का समझदारी से इस्तेमाल करना होगा।
उनकी ये टिप्पणियां एआई रिसर्चर जैकब कॉक्सन के उस फैसले के कुछ दिनों बाद आई हैं, जिसमें उन्होंने खुद को बेहतर बनाने में सक्षम मॉडल बनाने की होड़ में दोनों अमेरिकी कंपनियों पर जिंदगी के साथ जुआ खेलने का आरोप लगाते हुए इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था। जैकब कॉक्सन ओपनएआई छोड़कर एंथ्रोपिक में शामिल हुए थे।
अमोदेई ने कहा,कि टेक्नोलॉजी न बनाने से इंसानियत को इसके फायदे नहीं मिल पाएंगे या फिर एआई तानाशाह ताकतों के हाथ में चला जाएगा, जबकि इसे बहुत तेजी से बनाना भी लापरवाही होगी। हमने बीच का रास्ता चुना है। अमोदेई ने 2021 में अपनी बहन डेनिएला के साथ मिलकर एंथ्रोपिक की शुरुआत की थी।
उन्होंने लिखा, लेकिन पिछले कुछ महीनों में मुझे यह यकीन हो गया है कि जोखिमों से पूरी तरह निपटने के लिए और भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। अमोदेई का बयान जून की शुरुआत में एंथ्रोपिक की उस अपील जैसा ही था, जिसमें डेवलपमेंट को धीमा करने या रोकने की बात कही गई थी। फिर जुलाई के आखिर में ऑल्टमैन ने कहा कि डेवलपर्स को शायद खुद ही रफ्तार धीमी करनी पड़ सकती है, ताकि समाज को इसके साथ तालमेल बिठाने का मौका मिल सके।
अत्याधुनिक एआई कंपनियों के 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों ने एक याचिका पर साइन किए, जिसमें अमेरिकी सरकार से ऑटोमेटेड एआई डेवलपमेंट की रफ्तार को सोच-समझकर नियंत्रित करने में मदद की अपील की गई थी। अमोदेई ने भी इस पर साइन किए।
साइबर अटैक का खतरा
अमोदेई ने अपने ब्लॉग में चेतावनी दी कि हगिंग फेस (Hugging Face) वाली घटना को कोई इक्का-दुक्का या अलग-थलग मामला मानकर नज़रअंदाज़ नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने समझाया,कि एजेंट्स के एक समूह ने असल में एक बेहद समर्पित टीम की तरह काम किया। उन्होंने ऐसे लक्ष्यों पर साइबर-सुरक्षा हमले किए जिन पर हमला करने के लिए उन्हें कहा नहीं गया था और जिनका उनके मौजूदा काम से कोई लेना-देना नहीं था।