1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Amin Sayani Passed away: रेडियो जगत में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन

Amin Sayani Passed away: रेडियो जगत में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन

रेडियो जगत में अपनी खूबसूरत अंदाज और नायाब आवाज का जादू बिखेरने वाले अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। अमीन सयानी ने 91 साल की आयु में आखिरी सांस ली। अमीन सयानी के निधन की खबर उनके बेटे रजिल सयानी ने मीडिया में दी है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Amin Sayani Passed away: रेडियो जगत में अपनी खूबसूरत अंदाज और नायाब आवाज का जादू बिखेरने वाले अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। अमीन सयानी (Amin Sayani ) ने 91 साल की आयु में आखिरी सांस ली। अमीन सयानी के निधन की खबर उनके बेटे रजिल सयानी ने मीडिया में दी है।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक के चलते एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। अमीन सयानी (Amin Sayani ) का अंतिम संस्कार कल 22 फरवरी गुरुवार को किया जाएगा। उनके बेटे रजिल सयानी ने बताया कि अंतिम संस्कार से संबंधित ऑफिशियल स्टेटमेंट जल्द ही जारी किया जाएगा।

आपको बता दें कि अमीन सयानी (Amin Sayani ) की आवाज का जादू लोगो के सिर चढ़ कर बोलता था। उनका जन्म 21 दिसंबर 1932 में मुंबई में हुआ था। अमीन सयानी ने रेडियो प्रेजेंटर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो मुंबई से की थी। उन्होंने दस साल तक इंग्लिश प्रोग्राम्स में पार्टिसिपेट किया। इसके बाद उन्होंने भारत में ऑल इंडिया रेडियो को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई।

अमीन सयानी (Amin Sayani ) की जादू भरी आवाज की वजह से उन्हें कई सम्मान भी मिले। इतना ही नहीं कई फिल्मों में भी उनकी आवाज का जादू दर्शाया गया। उन्होंने भूत बंगला, तीन देवियां, बॉक्सर और कत्ल जैसी फिल्मों में रेडियो अनाउंसर के तौर पर नजर आए। अमीन सयानी ने पचास हजार से अधिक रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस/ वॉयस ओवर किए थे। इसके अलावा 19 हजार जिंगल्स में आवाज देने की वजह से उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...