1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Amritsari Dal Makhani: घर में ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल अमृतसरी दाल मखनी

Amritsari Dal Makhani: घर में ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल अमृतसरी दाल मखनी

पंजाबी जायके का हर कोई दीवाना है। आज हम आपको दाल मखनी वो भी अमृतसर स्टाइल में बनाने का तरीका बताने जा रहे है। दाल मखनी कई लोगो को बहुत पसंद होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पंजाबी जायके का हर कोई दीवाना है। आज हम आपको दाल मखनी वो भी अमृतसर स्टाइल में बनाने का तरीका बताने जा रहे है। दाल मखनी कई लोगो को बहुत पसंद होती है। ढाबा हो या होटल रेस्टोरेंट हर जगह यह दाल खूब ऑर्डर की जाती है। आप घर में ही दाल मखनी को एकदम बाहर जैसे स्वाद वाला बना सकती हैं। तो चलिए जानते हैं दाल मखनी की रेसिपी।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री के समर्थन में उतरा बॉलीवुड, महिला आरक्षण बिल का अभिनेत्री कर रही है स्वागत, पीएम मोदी का दिल से किया शुक्रिया

दाल मखनी की सामग्री

2 कप साबुत उड़द दाल

8 कप पानी

2 टेबल स्पून नमक

पढ़ें :- नीतीश कुमार आज राज्यसभा सांसद के रूप में लेंगे शपथ, भाजपा बोली- ये सब मुख्यमंत्री की सहमति से हो रहा

1 टेबल स्पून अदरक बारीक कटा हुआ

2 टेबल स्पून मक्खन

1 टेबल स्पून तेल

2 टी स्पून शाही जीरा

1 टी स्पून कस्तूरी मेथी

पढ़ें :- RR vs RCB Live Streaming : आज राजस्थान की आरसीबी से होगी भिड़ंत, दोनों ने नहीं हारे एक भी मैच

2 कप टमाटर प्यूरी

1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर

1 टी स्पून शुगर

1 ½ कप क्रीम

हरी मिर्च : लंबाई में कटी (सजाने के लिए)

दाल मखनी बनाने का तरीका

पढ़ें :- बीजद के राज्यसभा नेता पद से सस्मित पात्रा ने दिया इस्तीफा, नवीन पटनायक ने किया स्वीकार

दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले दाल में पानी, एक बड़ा चम्मच नमक और अदरक डालकर उबलने के लिए रख दें। जब तक वह मुलायम न हो जाए। भारी तले के पैन में मक्खन गर्म करें और उसमें शाही जीरा, कस्तूरी मेथी डालें।

जब वह चटक जाए, तो उसमें टमाटर प्यूरी, बचा हुआ नमक, मिर्च और शुगर डालकर तेज़ आंच पर फ्राई कर लें, जब तक तेल अलग न हो जाए।अब इसमें उबली हुई दाल डाल दें और अच्छे से मिलाएं। ध्यान रहे कि दाल न ज़्यादा गाढ़ी हो और न ही ज़्यादा पतली।

अगर जरूरत लगे तो थोड़ा-सा पानी डाल सकते हैं। बिना ढके हल्की आंच पर रख दें।ऊपर से क्रीम डालकर एकदम से सर्व करें। हरी मिर्च से गार्निश करना न भूलें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...